फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कांगड़ा जिला में डेंगू को लेकर अलर्ट

कांगड़ा जिला में डेंगू को लेकर अलर्ट

Thu, 09 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा जिला में डेंगू को लेकर अलर्ट
धर्मशाला। बिलासपुर जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ने के बाद कांगड़ा में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी चिकित्सा अधिकारियों और फील्ड स्टाफ को डेंगू को लेकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महकमे ने लोगों को बरसात के मौसम में डेंगू से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है। हालांकि अभी तक कांगड़ा जिले में डेंगू का हाल ही में कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। विभाग ने कहा कि आम तौर पर बरसात में तेज बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ जाती है। इसीलिए लोगों को बरसात के दिनों में होने वाली बीमारियों से सावधान रहना चाहिए। इस मौसम में फैलने वाली एक बीमारी हैै डेंगू। डेंगू एक वायरस से होने बाली बीमारी का नाम है, जो एडीज नामक मच्छर के काटने से होता है। इस मच्छर के काटने पर विषाणु तेजी से मरीज के शरीर पर अपना असर दिखाते हैं, जिससे तेज बुखार और सिर दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इसे हड्डी तोड़ ‘बुखार’ या ब्रेक बोन बुखार भी कहा जाता है। डेंगू होने पर मरीज के खून में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से घटती है, जिसके कारण कई बार जान का जोखिम भी बन जाता है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरएस राणा ने कहा कि डेंगू से निपटने के लिए सभी अधिकारियों और फील्ड स्टाफ को अलर्ट रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


कोट्स
लोगों को किया जा रहा जागरूक: संदीप
उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि लोगों को डेंगू और अन्य जीवाणु तथा वायरस जनित रोगों से बचाव को लेकर शिक्षित एवं जागरूक करने पर बल दिया जा रहा है। लोग जल स्रोतों को साफ-सुथरा रखें और घर के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। पानी की टंकियों, कूलरों, गमलों की भी समय-समय पर सफाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed