{"_id":"5afb1eee4f1c1be9408b590e","slug":"11526406894-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे के 500 युवाओं को रोजगार देगी टाटा कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे के 500 युवाओं को रोजगार देगी टाटा कंपनी
Updated Tue, 15 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500 युवाओं को रोजगार देगी निजी कंपनी
आईटीआई शाहपुर में आज परिसर साक्षात्कार
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगारों के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। टाटा कंपनी सूबे के 500 युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया करवाएगी। इसके लिए कंपनी आईटीआई शाहपुर में 16 मई को कैंपस इंटरव्यू लेगी।
साक्षात्कार में प्रदेश भर की विभिन्न आईटीआई से अलग-अलग व्यवसायों से एनसीवीटी/एससीवीटी कोर्स पास कर चुके युवाओं के अलावा ऐसे युवा भी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने अगस्त माह में अपने अंतिम सत्र की परीक्षा देनी है। आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य एसके लखनपाल ने बताया कि परिसर साक्षात्कार में टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, सीओई (ऑटोमोबाइल, वेल्डिंग, फेब्रिकेशन, फिटिंग, प्रोडक्शन मैन्यूफैक्चरिंग एंड इलेक्ट्रिकल) एमएमवी, वेल्डर,पेंटर, एसएमडब्ल्यू और इलैक्ट्रीशियन आदि व्यवसायों के युवा भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में प्रदेश भर के वही युवा भाग ले सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 25 साल तक के बीच है और जिन्होंने मैट्रिक की परीक्षा रेगुलर पास की है।
कंपनी चयनित युवाओं को आईटीआई इंडस्ट्रियल ट्रेनी के तौर पर 12 महीनों के लिए रखेगी। 10000 रुपये मासिक वजीफे के अलावा ईएसआईसी सुविधा और वर्दी देगी । इसके अलावा रियायती दर पर बस और कैंटीन सुविधा भी देगी। इच्छुक युवा समस्त शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण योग्यता, कार्य अनुभव और आधार कार्ड की छाया प्रतियां और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (विद रेड बैकग्राउंड) साथ लेकर आएं। इसके अलावा अपना आईटीआई आईडेंटिटी कार्ड, अंतिम सत्र का एडमिट कार्ड, आधार कार्ड , पैन कार्ड, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र व रिज्यूम भी साथ लाएं। उन्हें 16 मई को सुबह साढे़ नौ बजे आईटीआई शाहपुर पहुंचना होगा?