{"_id":"5a96f74d4f1c1b4e588bb55f","slug":"11519843149-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस सांड को पकड़ने गई टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस सांड को पकड़ने गई टीम पर हमला
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रक्कड़ (कांगड़ा)। क्षेत्र की मूंही पंचायत में एक महीने ने लावारिस सांड ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। अब तक यह सांड 10 लोगों पर को घायल कर चुका है। बुधवार को लोगों की शिकायत करने के बाद पशुपालन विभाग ने इस लावारिस सांड को पकड़ने के लिए भेजी, लेकिन बैल ने टीम पर ही हमला बोल दिया और टीम के सदस्यों को भागकर जान बचानी पड़ी।
जानकारी के अनुसार बैल को काबू करने के लिए नकेल डालने गरली पशु अस्पताल के सीनियर डॉ. नगेंद्र अंतल, पशुपालन सहायक बलदेव सिंह और फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार गए थे। अचानक बैल ने टीम पर हमला कर दिया। इस पर डॉक्टर और पशुपालन सहायक ने तो किसी तरह भाग कर अपनी जान बचा ली, लेकिन फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार बैल की चपेट में आ गया। सुरेंद्र कुमार को बैल ने सीगों से उछालकर जमीन पर पटक दिया। इससे उसकी बाईं बाजू की हड्डी टूट गई और शरीर में काफी चोटें आई हैं। घायल सुरेंद्र को टीम के सदस्यों ने देहरा अस्पताल पहुंचा उपचार करवाया। उनकी बाजू में पलास्टर चढ़ाया गया है।