{"_id":"5a146ca14f1c1b6e468b58e4","slug":"11511287969-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियां नहीं बनी तो होगी कानूनी कार्यवाही : मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियां नहीं बनी तो होगी कानूनी कार्यवाही : मंडल
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। स्थानीय व्यापार मंडल ने बाजार में नालियों के अधूरे पड़े कार्य को लेकर एनएच प्राधिकरण के प्रति रोष प्रकट किया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुलख राज मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में नालियों के अधूरे पड़े कार्य को जल्द पूरा न करने की सूरत में विभाग के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाने का निर्णय लिया है। मंडल के प्रधान मुलख राज मेहता ने कहा कि चुनावों से पूर्व विभाग ने बैजनाथ और पपरोला बाजारों में तारकोल डालने का कार्य पूरा कर दिया था। उस समय विभाग ने मार्ग को चौड़ा करने के लिए दोनों तरफ बनी निकासी नालियों को तोड़ दिया और नई नालियां बनाने का भरोसा दिया था। एनएच विभाग के अधिकारियों के आग्रह पर व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आगे बनी नालियों को अपने तौर पर गिराया था। अब पानी की निकासी न होने के कारण दूषित पानी दुकानों के आगे जमा हो गया है। इससे बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। इस पानी से बदबू आनी शुरू हो गई है। शीघ्र ही नालियों का काम नहीं किया गया तो व्यापार मंडल एनएच के खिलाफ आंदोलन करेगा।
---