फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सावधान । दिवाली पर ध्यान से जलाएं आतिशबाजी

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, दिवाली पर ध्यान से चलाएं आतिशबाजी

Tue, 17 Oct 2017 05:37 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
सावधान । दिवाली पर ध्यान से जलाएं आतिशबाजी

हरीश चंद्र, धर्मशाला। स्वास्थ्य विभाग ने दिवाली पर्व पर लोगों से आतिशबाजी ध्यान से चलाने की सलाह दी है। दिवाली के दिन आतिशबाजी करते समय जलने की घटनाओं से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला में अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज टांडा, जोनल अस्पताल धर्मशाला के अलावा जिला के सभी नागरिक अस्पतालों में अस्थायी रूप से वार्मिंग वार्ड स्थापित करने की हिदायत दी है। इस बारे में विभाग ने सभी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। वहीं, दिवाली के अवसर पर जिला के सभी अस्पतालों की आपातकाल ओपीडी में एक डॉक्टर 24 घंटे सेवाएं देगा।

विज्ञापन


हर अस्पताल में वार्मिंग वार्ड : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरएस राणा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज टांडा, जोनल अस्पताल धर्मशाला के अलावा जिला के सभी नागरिक अस्पतालों में अस्थायी रूप से वार्मिंग वार्ड स्थापित किए जाएंगे। वहीं, सभी अस्पतालों की आपालकाल ओपीडी में एक डॉक्टर 24 घंटे सेवाएं देगा।
विज्ञापन


आंखों के लिए हानिकारक है आतिशबाजी: डॉ. शालू
जोनल अस्पताल धर्मशाला की नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शालू गुप्ता ने कहा कि सभी प्रकार के पटाखे आंखों के लिए हानिकारक हैं और आपकी आंखों के लिए किसी भी प्रकार का पटाखा भयानक हो सकता है। किसी भी प्रकार की आतिशबाजी की चोट आंख को नुकसान पहुंचा सकती है, जिसके परिणाम स्वरूप स्थायी दृष्टि हानि हो सकती है। पहला पटाखे से आंख की क्षति पटाखे की वेग या तीव्रता पर निर्भर करती है। दूसरा आंखों में रसायनिक प्रक्रिया हो सकती है और तीसरा थर्मल बर्न होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
आतिशबाजी खुले में छोड़ें। चश्मा या गूगल्स पहनकर जलाएं आतिशबाजी, पटाखे छोड़ने के बाद हाथों को ठीक से धोएं। पटाखों के साथ खेलते समय बच्चों का ध्यान रखें। किसी को हल्की भी चोट लगे तो डॉक्टर के पास जाएं या सलाह लें। आतिशबाजी चेहरे, बाल और कपड़े से दूर रखें । आकस्मिक आग से बचाव के लिए पानी की एक बाल्टी पास में रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed