फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   द्घिबाड़ी ने जीती कै. राम सिंह ठाकुर मेमोरियल फुटबाल स्पर्धा

द्घिबाड़ी ने जीती कै. राम सिंह ठाकुर मेमोरियल फुटबाल स्पर्धा

Wed, 16 Aug 2017 11:36 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
द्घिबाड़ी ने जीती कै. राम सिंह ठाकुर मेमोरियल फुटबाल स्पर्धा
धर्मशाला। 12वीं कैप्टन राम सिंह ठाकुर मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता में सिद्धबाड़ी विजेता बना है। फाइनल मुकाबले में ग्रास रूट सिद्धवाड़ी ने इंद्रू नाग फुटबाल अकादमी को 2-0 से हरा कर यह खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

मैच के दोनों गोल प्रथम सत्र में किए गए। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में इंद्रू नाग फुटबाल अकादमी की टीम ने रियल मेडिड को 2-0 से तो ग्रास रूट की टीम ने वोरोसिया डोटमोंड की टीम को 2-1 से हरा कर फाइनल मे जगह बनाई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के मुख्यातिथि तिब्बतियन केंद्रीय प्रशासन के प्रमुख डॉ. लोवसांग सांग्ये रहे। इसके अतिरिक्त नेपाल सरकार के दिल्ली में स्थित दूतावास के आर्थिक मामलों के प्रमुख कृष्ण हरि पुश्कर, भारत स्वाभिमान हरिद्वार की संस्था हामरो स्वाभिमान के राष्ट्रीय सचिव शिव लाल गनवाली और अतिरिक्त सचिव मोहन कार्की भी विशेष अतिथि रूप मे उपस्थित रहे। डॉ. लोवसांग सांग्ये ने प्रतियोगिता के आयोजकों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खनियारा के विद्यार्थियों ने स्वागत और गद्दी लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। वहीं, स्थानीय युवतियों ने गोरखाली नृत्य भी पेश किया गया। प्रतियोगिता में बेहतरीन गोलकीपर का खिताब आर्मी बॉयज योल के गोलरक्षक को दिया गया। उभरते हुए खिलाड़ी का खिताब इंद्रू नाग फुटबाल अकादमी के इशू को दिया गया। प्रतियोगिता के बेहतरीन खिलाड़ी का इनाम अभिनंदन को तो सर्वश्रेष्ठ स्कोरर का खिताब सुनील कुमार को मिला। फेयर प्ले का खिताब सिक्किम यूनाइटेड की टीम को मिला। विजेता और उपविजेता टीमों के सभी सदस्यों को ट्रॉफी और एक एक टी शर्ट देकर सम्मानित किया। आयोजकों में स्वतंत्रता सेनानी चरण सिंह गुरुंग, बब्बर सिंह वुराथोकी, वरिष्ठ नागरिकों में पुष्पा ठाकुर, शांति माया पुन, प्रेमी देवी, आशा देवी, विमला देवी, दूत्तो राम और सरन दास को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष भगवान सिंह गुरुंग, विजय शमशेर भंडारी, तपिश थापा, लव कुमार छेत्री, अश्वनी भट्ट, शिवराज थापा, रविंद्र राणा, सरवण थापा, संजय मोगू और चरण दास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed