{"_id":"5984bf164f1c1bc2218b46f6","slug":"11501871894-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थुरल में ढांक से लगाई बृद्वा ने छंलाग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थुरल में ढांक से लगाई बृद्वा ने छंलाग, मौत
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थुरल में वृद्धा ने ढांक से लगाई छंलाग, मौत
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
थुरल (कांगड़ा)। इलाके के साथ लगती पंचायत वटाहण में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे एक वृद्ध महिला ने ढांक से छलांग लगा दी। महिला की शव ढांक के नीचे से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला फूलां देवी (87) पत्नी विधि चंद, जो दिमागी रूप से परेशन थी।
शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे अपने बिस्तर से उठी और बाहर की तरफ निकल गई। थोड़ी देर बाद जब परिवार वालों ने उनको उनके कमरे में देखा तो वह नहीं थी। उन्होंने महिला को चारों तरफ तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। तभी गांव के व्यक्ति ने बताया कि वह इस तरफ खेतों में गई है, जब परिवार वाले उसे ढूंढने गए तो घर से 200 मीटर की दूरी पर खेतों में वृद्ध महिला की चप्पलें पड़ी हुई थीं और घास बगैरा टूटी पड़ी हुई थी। ढांक करीब 600 फुट ऊंची है। नीचे न्युगल खड्ड बह रही है। इस पर महिला का कोई पता नहीं चला। यह देख परिवार वालों ने इसकी शिकायत पंचायत प्रधान को दी। पंचायत प्रधान गौवर्धन शर्मा ने इसकी सूचना पुलिस चौकी को दी। शाम को महिला का शव ढांक के नीचे पड़ा मिला। इसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी अजय कुमार ने बताया कि उन्हें पंचायत के प्रधान ने फोन पर सूचना दी कि गांव की एक वृद्ध महिला ने ढांक से कूदकर छलांग लगा दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।