Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The validity of the pollution certificate will now be three years instead of one.

Kangra News: अब एक नहीं तीन वर्ष होगी प्रदूषण प्रमाणपत्र की वैधता

Sun, 29 Nov 2026 01:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The validity of the pollution certificate will now be three years instead of one.
धर्मशाला। वाहनों के प्रदूषण प्रमाणपत्र की वैधता अवधि बढ़ाकर तीन वर्ष करने की तैयारी की जा रही है। इससे वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, नई व्यवस्था लागू होने के बाद वाहन चालकों को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहले के मुकाबले अधिक शुल्क चुकाना होगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कांगड़ा विकास जम्वाल ने बताया कि मंत्रालय के अनुसार अभी तक प्रदूषण प्रमाणपत्र बनवाने के लिए वाहन चालकों को 60 रुपये शुल्क देना पड़ता है, जबकि नई व्यवस्था के तहत यह अनुमानित शुल्क बढ़ाकर 100 रुपये किया जा सकता है।
विज्ञापन

यानी वाहन चालकों को अब प्रमाणपत्र के लिए 40 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। वैधता अवधि बढ़ने से वाहन चालकों को बार-बार प्रदूषण जांच करवाने और प्रमाणपत्र नवीनीकरण की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही आरटीओ कार्यालयों में भी अनावश्यक भीड़ कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई व्यवस्था लागू होने के बाद वाहन चालकों को इसका लाभ मिलेगा। हालांकि, इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना और लागू होने की तारीख का इंतजार रहेगा। मंत्रालय द्वारा 19 नवंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार बीएस-1, बीएस-2, बीएस-3, बीएस-4 और बीएस-6 वाहनों के लिए वैधता अवधि अलग-अलग होगी।
बीएस-6 निजी (गैर-परिवहन) वाहन को कि 6 वर्ष तक पुराने हैं, उनकी वैधता तीन वर्ष रखी गई है। 6 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक के पुराने वाहनों की वैधता एक वर्ष और 10 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों के लिए 6 महीने की वैधता रखी गई है।

बीएस-6 कमर्शियल (परिवहन) वाहन जो कि 6 वर्ष तक के पुराने वाहन हैं उनकी वैधता 2 वर्ष, 6 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक पुराने वाहनों के लिए एक वर्ष और 10 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों के लिए 6 माह की वैधता रखी गई है।
इसके साथ ही अन्य बीएस श्रेणी के वाहन बीएस-1, बीएस-2 और बीएस-3 वाहनों के लिए तीन माह और बीएस-4 वाहनों के लिए 6 माह की वैधता निर्धारित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed