Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Competitions under Khelo Himachal campaign from 15th

Kangra News: खेलो हिमाचल अभियान के तहत प्रतियोगिताएं 15 से

Sun, 29 Nov 2026 01:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Competitions under Khelo Himachal campaign from 15th
धर्मशाला। युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए खेलो हिमाचल अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत 15 दिसंबर से धर्मशाला में उपमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इन मुकाबलों में 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। महिला और पुरुष खिलाड़ी दस विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना है।
विज्ञापन


शनिवार को उपमंडल दंडाधिकारी मोहित रत्न की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रतियोगिताओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कुश्ती, रस्साकशी और बास्केटबॉल के मुकाबले तय किए गए। खिलाड़ी ऑनलाइन पोर्टल या क्यूआर कोड से पंजीकरण करवा सकते हैं। अब तक छह सौ आठ टीमें पंजीकरण करवा चुकी हैं। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक निशा कुमारी, डॉ. उदित चौधरी, सुरेंद्र मोहन, विवेक हंस, तहसीलदार राहुल और बलविंद्र सिंह राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विजेताओं के लिए उपमंडल से राज्य स्तर तक नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। उपमंडल स्तर पर प्रथम विजेता को 51000 रुपये मिलेंगे। द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 41000 रुपये दिए जाएंगे। तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 31000 रुपये मिलेंगे। जिला स्तर पर पुरस्कार राशि दो लाख, डेढ़ लाख और एक लाख रुपये रहेगी। राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 31 लाख रुपये तय किया गया है। द्वितीय पुरस्कार 15 लाख और तृतीय पुरस्कार 10 लाख रुपये मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed