फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   1,133 applications of Indira Gandhi Pyari Behna Yojana cancelled

Kangra News: इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के 1,133 आवेदन रद्द

Tue, 10 Jun 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 10 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
1,133 applications of Indira Gandhi Pyari Behna Yojana cancelled
धर्मशाला। इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के तहत जिला कांगड़ा में 1,133 महिलाओं के आवेदन पत्र रद्द कर दिए हैं। जिलेभर की महिलाओं की ओर से भरे गए आवेदन पत्रों का ग्राम पंचायतों के माध्यम से सत्यापन किया जा रहा है। कांगड़ा की पंचायतों में अभी तक 27,410 आवेदन सत्यापित कर स्वीकार किए हैं। जिला की कुल 1,75,462 महिलाओं ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के तहत 15,00 रुपये की राशि के लिए आवेदन किया था। इनमें से कुल 1,60,988 आवेदन पत्र ग्राम पंचायतों में सत्यापन के लिए भेजे थे। अब 1,33,578 आवेदन पत्र सत्यापित करने को बचे हैं। अतिरिक्त जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने बताया कि जिला कांगड़ा में इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के तहत किए आवेदनों का सत्यापन चल रहा है। अभी तक 28543 आवेदन पत्र सत्यापित हुए हैं। यह कार्य जल्दी ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed