फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ज्वालामुखी मंदिर में लगेगा पीतल का नया शेर

ज्वालामुखी मंदिर में लगेगा पीतल का नया शेर

Wed, 27 Mar 2019 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में लगेगा पीतल का नया शेर
ज्वालामुखी मंदिर में लगेंगे पीतल का दो नए शेर
विज्ञापन

डोगरा रेजीमेंट ने मां के चरणों में भेंट किए 434 किलो के शेर
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 3 डोगरा रेजीमेंट ने 4 क्विंटल 34 किलोग्राम पीतल का शेर माता के चरणों में अर्पित किया है। डोगरा रेजीमेंट की ज्वाला मां कुलदेवी है। इसके चलते रेजीमेंट मंदिर में विभिन्न प्रकार के विकास कार्य करवाती रहती है। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विनय शर्मा ने बताया ज्वाला मां हमारी डोगरा रेजीमेंट की कुलदेवी है, हमारे मन की इच्छा थी कि कुल देवी के दरबार में कोई ऐसी भेंट दी जाए जो सदियों तक ज्वालामुखी दरबार में स्थापित रहे और इसलिए आज 434 किलोग्राम पीतल के दो शेर ज्वाला मां के शयन कक्ष के बाहर स्थापित किए हैं। इस अवसर पर तीन डोगरा का पूरा परिवार ज्वालामुखी मंदिर में इकट्ठा हुआ। इस अवसर पर एसडीएम ज्वालामुखी राकेश शर्मा ने बताया कि आज ज्वालामुखी मंदिर में 3 डोगरा बटालियन ने ज्वालामुखी मंदिर के शयन कक्ष के बाहर लगभग 4 क्विंटल के 2 शेर दान के रूप में दिए हैं, इन्हें आज पूजा अर्चना कर शयन कक्ष के बाहर स्थापित किया गया। इसके साथ 3 डोगरा बटालियन ने पहले भी ज्वालामुखी मंदिर में काफी कार्य करवाए हैं। इस अवसर पर उनके साथ रिटायर्ड ब्रिगेडियर एसके वर्मा, रिटायर्ड ब्रिगेडियर प्रभात, रिटायर्ड कर्नल एसके शर्मा, रिटायर्ड कर्नल बलवंत सिंह, रिटायर्ड कर्नल केके कौशल, रिटायर्ड कर्नल एसएस जमवाल, कंपनी सीओ नवजोत सिंह, सूबेदार मेजर नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed