{"_id":"5c02d18abdec2241bb51d51c","slug":"111543688586-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बढ़ता एड्स हिमाचल के लिए खतरनाक: शांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बढ़ता एड्स हिमाचल के लिए खतरनाक: शांता
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
पंजाब में बढ़ता एड्स हिमाचल के लिए खतरनाक
पंजाब में एड्स के मामलों में हुई है 38 प्रतिशत वृद्धि : शांता
थुरल में मनाया राज्य स्तरीय विश्व एड्स दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
थुरल/पालमपुर(कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुरल में विश्व एड्स दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद शांता कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
शांता कुमार ने कहा कि विश्व में अभी भी करीब 25 प्रतिशत एचआईवी पॉजिटव व्यक्तियों को अपने एचआईवी सक्रंमित होने की जानकारी ही नहीं है। भारत में यह आंकड़ा लगभग 21 प्रतिशत है। एक अनुमान के मुताबिक पड़ोसी राज्य पंजाब में एड्स के मामलों में 38 प्रतिशत वृद्धि हुई है जो हिमाचल के लिए खतरनाक हो सकती है।
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि हिमाचल देश में कम एचआईवी प्रेविलेंस वाला राज्य है। प्रदेश में अब तक कुल 4162 लोग एआरटी उपचार लेकर स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। दो मोबाइल आईसीटीसी वैन के माध्यम से दूरदराज इलाकों में लोगों को एचआईवी जांच की सुविधा प्रदान की जा रही है। प्रदेश के लगभग सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों में भी एचआईवी जांच सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे पूर्व शांता कुमार ने एड्स जागरूकता रथ और रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर बैजनाथ के विधायक मुल्ख राज प्रेमी, विधायक नगरोटा बगवां अरुण मेहरा, शांता की धर्मपत्नी संतोष शैलजा, स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी शर्मिला परमार, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, महामंत्री हरिदत्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री चंद्रवीर, डॉ विनय महाजन, डॉ अजय गुप्ता, उप निदेशक स्वास्थ्य डॉ गोपाल बैरी, डॉ अंतरिक्ष सूद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आंचल राणा, नरेश शर्मा, अशोक गुलेरिया, मनोज शर्मा, बीडीसी सदस्य मोजू शर्मा, सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन गुप्ता और प्रधान रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
8 किलोमीटर रोज पैदल चलकर पहुंचता था स्कूल : शांता
कवि हृदय सांसद शांता कुमार 62 वर्ष बाद अपने बचपन के स्कूल में पहुंच कर भावुक हो गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुरल में संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि आज वे अपने स्कूल में मुख्य अतिथि नहीं, बल्कि छात्र के रूप में आए हैं। थुरल में ही उन्होंने बचपन की शिक्षा ग्रहण की और अध्यापक के रूप में 3 साल तक पढ़ाया भी। भावुक होकर शांता ने कहा कि 62 साल पहले वे अपने पैतृक गांव गढ़जमूला से आठ किलोमीटर पैदल चलकर थुरल स्कूल पढ़ाई करने पहुंचते थे। जब परीक्षाएं होती थी तो एक हफ्ता पहले घर से खाने पीने का सामान और लकड़ियां सिर पर उठाकर थुरल पहुंच जाते थे। यहां पर छोटी उम्र में किराये पर कमरा लेकर खाना भी बनाते थे और पढ़ाई भी करते थे।