फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   दूसरे दिन भी जारी रहा दुर्गम घाटी की छात्राओं का जलबा

दूसरे दिन भी जारी रहा दुर्गम घाटी की छात्राओं का जलबा

Sun, 04 Nov 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जारी रहा दुर्गम घाटी की छात्राओं का जलबा
धर्मशाला। सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में अंडर-19 स्कूली लड़कों और लड़कियों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी कांगड़ा की दुर्गम घाटी की छात्राओं जलवा रहा। 800 मीटर दौड़ में पहले तीन स्थानों पर जहां उतराला और लोहारड़ी की छात्राओं का दबदबा रहा। वहीं जैवलिन थ्रो में भी उतराला की छात्रा ने दूसरा स्थान हासिल किया। इससे पूर्व कांगड़ा दुर्गम घाटी की छात्राओं का प्रतियोगिता में पहले दिन भी उम्दा प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन लड़कों की ऊंची कूद प्रतिस्पर्धा में कलोहा स्कूल का विशाल पहले, बरियाल स्कूल का रितिक दूसरे और धमेटा स्कूल का साहिल तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की लंबी कूद में रैहलू स्कूल की वनीता पहले, परागपुर स्कूल की कृतिका दूसरे और पहाड़ा स्कूल की महक तीसरे, तिहरी कूद में रैहन को अभिषेक पहले, कलोहा स्कूल का विशाल दूसरे और रैहन स्कूल का आदर्श तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में उतराला स्कूल की प्रिया पहले और शोविता दूसरे, लोहाडड़ी स्कूल की ललिता तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा जैवलिन थ्रो में अरला स्कूल की वंशिका पहले, उतराला स्कूल की शिवानी दूसरे और जौंटा स्कूल की समिता तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed