{"_id":"5bdb498fbdec22695431474c","slug":"111541097871-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी ने की कांगड़ा पेंटिगं प्रदर्शनी की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी ने की कांगड़ा पेंटिगं प्रदर्शनी की सराहना
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने गगल एयरपोर्ट पर त्रिगर्त उत्सव का शुभारंभ किया। पूरे महीने कांगड़ा जिले के विभिन्न स्थानों पर भाषा एवं संस्कृति विभाग व प्रशासन त्रिगर्त उत्सव के तहत कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित करेगा। उन्होंने एयरपोर्ट पर निफ्ट कांगड़ा और कांगड़ा आर्ट प्रमोशन संस्था की कांगड़ा पेंटिग की प्रदर्शनी और कार्यशाला का अवलोकन किया एवं उनके कार्य की सराहना की।
उन्होंने भारत तिब्बत मैत्री नृत्य नाटिका के कार्यक्रमों का भी आनंद उठाया। इस दौरान टिप्पा के कलाकारों और सूचना जनसंपर्क विभाग से संबद्ध नाट्य एवं नृत्य दल ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि देश-विदेश के सैलानियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी त्रिगर्त क्षेत्र की समृद्ध कला-संस्कृति एवं इतिहास से अवगत करवाने एवं इसके संरक्षण व संवर्द्धन के लिए त्रिगर्त उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले भाषा एवं संस्कृति विभाग सचिव पूर्णिमा चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा त्रिगर्त कांगड़ा घाटी महोत्सव की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर रेखा कपूर, जिला परिषद अध्यक्षा मधु गुप्ता, उपायुक्त संदीप कुमार, कैप्टन रमेश अटवाल, वन अधिकारी प्रदीप भारद्वाज, एसडीएम कांगड़ा शशीपाल नेगी, राजेंद्र कुमार, वीरू वालिया, पर्यटन अधिकारी मधु चौधरी, जिला भाषा अधिकारी सुरेश राणा आदि मौजूद रहे।