फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   युवक गुरुपूजा, युवतियां करें गौरी पूजा : मोरारी बापू

युवक गुरुपूजा, युवतियां करें गौरी पूजा : मोरारी बापू

Thu, 18 Oct 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
युवक गुरुपूजा, युवतियां करें गौरी पूजा : मोरारी बापू
युवक गुरु पूजा, युवतियां करें गौरी पूजन : मोरारी बापू
विज्ञापन

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। गंजुए दा बाग में आयोजित रामकथा के आठवें दिन की शुरुआत संत मोरारी बापू ने ‘राम शरणम’ भजन संगीतमयी गान से की। मोरारी बापू ने मिथिला में राम-लक्ष्मण के पुष्प वाटिका विहार प्रसंग का ऐसा बखान किया कि श्रोता आनंद के सागर में गोते लगाने लगे। इससे पहले रामकथा के बीच बापू ने श्रीमद्भागवत के राधा-कृष्ण विरह प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भावुक कर दिया। एक समय ऐसा भी क्षण आया, जब मोरारी बापू की आंखों में आंसू आ गए। मोरारी बापू ने कहा कि राम मोक्ष, भरत काम, लक्ष्मण धर्म और शत्रुघ्न अर्थ के प्रतीक हैं।
बापू ने कहा कि तीर्थों में विलासिता मना है। जब राम पुष्प वाटिका में फूल चुन रहे होते हैं, उसी समय सीता का सखियों संग प्रवेश होता है। वे पहले सरोवर में स्नान करती हैं फिर गौरी पूजा के लिए मंदिर जाती हैं। उनके स्नान में विलासिता नहीं अपितु पूजा का भाव है। युवकों को गुरुपूजा और युवतियों को गौरी पूजा करनी चाहिए। प्रेम इंसान को भगवान बना देता है। परमात्मा को आकृष्ट करना कोई बच्चों का खेल नहीं है। रामायण में तीन साधु विभीषण, राम और भरत हैं। साधु के पास जाकर क्रोध का शमन हो जाएगा। परशुराम का क्रोध प्रभु राम जैसे साधु पुरुष के सामने जाते ही समाप्त हो गया था।
विज्ञापन

बच्चे किए सम्मानित
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। एलआईसी ज्वालामुखी की ओर से अंब, सलहेतर और फकलोह स्कूल में प्रथम से दसवीं कक्षा के मार्च 2018 मैं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एलआईसी स्टूडेंट ऑफ इयर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विकास अधिकारी सुशील कुमार, शाखा प्रबंधक पीसी वर्मा, विक्रम राणा, गुलजार मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में बांटे फल
ज्वालामुखी। पुजारी सभा ज्वालामुखी ने अस्पताल ज्वालामुखी में दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य पर मरीजो को फल बांटे। सभा के सदस्यों ने मरीजों को दुर्गा अष्टमी पर सबको बधाई दी। इस मौके पर पुजारी लव, वासुदेव, आशीष ,राहुल व शंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed