{"_id":"5b9413ae867a557f551a0baf","slug":"111536431022-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडू में योगेंद्र यादव की गिरफ्तारी की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमिलनाडू में योगेंद्र यादव की गिरफ्तारी की निंदा
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु में योगेंद्र यादव की गिरफ्तारी की निंदा
फतेहपुर (कांगड़ा)। स्वराज इंडिया हिमाचल ने तमिलनाडु में किसान आंदोलन के समर्थन में पहुंचे योगेंद्र यादव और अन्य नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। स्वराज इंडिया प्रदेश सचिव डॉ. अशोक सोमल ने कहा कि तमिलनाडु में आठ लेन चेन्नई सेलम एक्सप्रेस वे के नाम पर अवैध ढंग से भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसान आंदोलन चल रहा है और इसी संघर्ष में स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव और अन्य किसान नेता जब तमिलनाडु के आंदोलित किसानों से मिलने जा रहे थे तो वहां की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके फोन छीन लिए और बिना बताए अज्ञात जगह ले गई है। तमिलनाडु में किसानों के अधिकारों का निर्मम रूप से हनन किया जा रहा है।