{"_id":"5b6350ef4f1c1b07788b7560","slug":"111533235439-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सौ बिस्तर का होगा थुरल अस्पताल: परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सौ बिस्तर का होगा थुरल अस्पताल: परमार
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने सिविल अस्पताल थुरल को स्तरोन्नत कर 100 बिस्तरों का करने की घोषणा की है। वीरवार को थुरल पंचायत में आयोजित जनसभा में मंत्री ने कहा कि सिविल अस्पताल थुरल आसपास की पंचायतों और चंगर क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों का केंद्र है। अस्पताल को सुदृढ़ कर सभी प्रकार की आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रही है। अस्पताल का दर्जा बढ़ाने के बाद यहां अन्य स्टाफ की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
वहीं महाराजा संसार चंद मेमोरियल कॉलेज के भवन के निर्माण को पांच करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस बार कॉलेज में बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। महाविद्यालय में बीबीए और बीसीए व्यवसायिक विषय शुरू किए जाएंगे। क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए 30 लाख रुपये रुपये से लोक भवन निर्मित किया जाएगा। मंत्री ने गांव के लोगों की समस्याओं को भी सुना।
इस मौके पर एसडीएम धीरा संजय भारद्वाज, भाजपा सुलह मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री चंद्रवीर पाल, भैरवेश्वर मंदिर के महात्मा शिव शंभू गिरी, पंचायत प्रधान रविंद्र शर्मा, जिला शिकायत निवारण कमेटी सदस्य नरेश शर्मा, बीडीसी सदस्य मोजू शर्मा, विकास सूद, मनोज शर्मा, संजय जंवाल, धर्मचंद, राजेश धीमान, विजय सिंह राणा, कुमेर कटोच, लोकू राणा, विनोद शर्मा, रिक्की राणा, अमित राणा, किशोरी लाल और अशोक गुलेरिया आदि मौजूद रहे।