फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बीएसएनएल मंडल कार्यालय में मांगों को लेकर प्रदर्शन

बीएसएनएल मंडल कार्यालय में मांगों को लेकर प्रदर्शन

Fri, 13 Apr 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल मंडल कार्यालय में मांगों को लेकर प्रदर्शन
बीएसएनएल के मंडल कार्यालय में मांगों को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन

धर्मशाला। भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड की कर्मचारी यूनियनों और एसोसिएशन की देश व्यापी हड़ताल के समर्थन में धर्मशाला में धरना-प्रदर्शन किया गया। बीएसएनएल को तोड़ कर अलग टावर कंपनी बनाने के विरोध में मंडल कार्यालय में एनएफटीई, बीएसएनएलईयू और एसएनईए के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। एनएफटीई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संगठन सचिव एवं हिमाचल परिमंडल के अध्यक्ष सत्येंद्र गौतम ने कहा कि सरकार को यह फैसला वापस लेना होगा। क्योंकि, बीएसएनएल में 66 हजार टावर को अलग कंपनी को दिया जाता है, तो यह उद्यम घाटे में चला जाएगा। इसकी आड़ में सरकार इसका विनिवेश कर निजी हाथों को सौंप देगी। इससे मोबाइल उपभोक्ताओं को निजी कंपनियां लूटना शुरू कर देंगी। इस अवसर पर एनएफटीई के जिला सचिव सत्येन घई, सहायक जिला सचिव अनिल ठाकुर, बीएसएनएलईयू के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत, जिलाध्यक्ष रतनेश शर्मा, एसएनईए के संजीव और अचल शर्मा, शाखा सचिव वीरेंद्र, सुरिंद्र पॉल, कर्म चंद पठानिया, अजय नरूला, वीरेंद्र, रूप लाल, पूर्ण सिंह, सुभाष, अमित, देशराज, कुलदीप, राम चंद्र, चमेल सिंह और विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed