{"_id":"5ab939ad4f1c1b994e8b469b","slug":"111522088365-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेजों में बॉयोमीट्रिक मशीन लगाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेजों में बॉयोमीट्रिक मशीन लगाने का विरोध
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल राजकीय महाविद्यालय नूरपुर प्राध्यापक संघ की बैठक प्रधान प्रो. अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कॉलेज अध्यापकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इसमें कॉलेज अध्यापकों के लिए आधार आधारित बॉयोमीट्रिक मशीनों से हाजिरी लगवाने के निर्णय का कड़ा विरोध जताया गया। उन्होंने कहा कि कॉलेज अध्यापकों की जायज मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है और ऊपर से बॉयोमीट्रिक मशीनों से कॉलेज अध्यापकों को हाजिरी लगाने का निर्णय थोपा जा रहा है।
बैठक में कॉलेज अध्यापकों से तीन अप्रैल को एआईएफयूसीटीओ की ओर से दिल्ली में होने वाले धरने में शामिल होने की अपील की गई। साथ ही बैठक में बॉयोमीट्रिक मशीनों के हाजिरी लगवाने के निर्णय के विरोध में एक प्रस्ताव पारित कर केंद्रीय कार्यकारिणी और उच्च शिक्षा विभाग को प्राचार्य के माध्यम से भेजा गया। इस मौके पर प्रो. नीरा रश्मि, प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो. संजय जसरोटिया, प्रो. सरिता, प्रो. कुलवंत परमार, प्रो. अंजना गौतम, प्रो. चंचल, प्रो. पल्लवी, प्रो, रीमा, प्रो. दीपक, प्रो. सुलक्षण, प्रो, सुनीता, प्रो. अतुल व प्रो. नरेंद्र इत्यादि मौजूद रहे।