{"_id":"5ab1519a4f1c1ba8768b6791","slug":"111521570202-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विवि की छात्राएं चमकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विवि की छात्राएं चमकीं
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विश्वविद्यालय की छात्राएं चमकीं
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर के डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन करने पर कुलपति प्रो. अशोक सरियाल ने उन्हें बधाई दी है। विवि के कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जीबी पंत कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हुई खेलकूद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसमें महिला वर्ग में बैडमिंटन और टेबल-टेनिस प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की छात्राएं अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान पर रहीं। विजेता टीमों के विद्यार्थियों कीर्ति, हरकीरत, मृदुला, शेफाली, आंचल, अर्पणा और कल्पना ने महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. मनदीप शर्मा और स्नातकोत्तर शिक्षा के अधिष्ठाता डॉ. आरके अग्निहोत्री के साथ कुलपति प्रो. अशोक कुमार सरयाल से भेंट की। कुलपति ने विश्वविद्यालय का नाम ऊंचा करने के लिए विजेता टीमों के विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं का आगे भी इससे बढ़ कर प्रदर्शन होगा। पुरुष वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी महाविद्यालय की टीम ने अंतिम चार में स्थान बनाया।