फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   शाहपुर का विकास करना प्राथमिकता: सरवीण

शाहपुर का विकास करना प्राथमिकता: सरवीण

Sun, 04 Mar 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर का विकास करना प्राथमिकता: सरवीण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा)।
शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है। हर परिवार को स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छ पेयजल, हर गांव को सड़क से जोड़ना, बच्चों को गुणात्मक शिक्षा और विशेषकर दूरदराज के लोगों का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। उन्होंने धारकंडी क्षेत्र के रिड़कुमार में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने धारकंडी क्षेत्र के दरिणी में 33/11 केवी उपकेंद्र की डीपीआर बनाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए, ताकि इससे क्षेत्र की छह पंचायतों के लगभग 9000 उपभोक्ताओं को विद्युत सप्लाई सुचारु रूप से मिल सके। उन्होंने रिड़कुमार में 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को 63 केवी में बदलने के निर्देश भी संबंधित विभाग को दिए। उन्होंने बताया कि मछियालिनी में सात लाख व्यय कर विद्युत की लाइनों को बदला जा रहा है। इसके अतिरिक्त दरिणी रिड़कुमार-वोह सड़क पर आने वाले समय में शीघ्र ही छह किलोमीटर की टायरिंग कर दी जाएगी। दरिणी कूहल को जो कि 1.25 करोड़ से बनाई जा रही है को जून माह तक पूरा करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए, ताकि किसानों को इसका लाभ मिल सके। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनोल के खेल मैदान के लिए एक लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने खरीड़ी, दरिणी, रिड़कुमार, वोह, सल्ली इत्यादि गांवों के लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया। इस अवसर पर बीडीसी चेयरमैन विजय, अश्वनी शास्त्री, योगराज चड्डा, सुनील धीमान, शांता कुमार, आशा, सुरजीत, इंदु, अशोक विशिष्ट, प्रवीण, विंदा, राजीव महाजन, रुमेल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed