{"_id":"5a79f7b04f1c1b1d368b8fc6","slug":"111517942704-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसूर स्टेशन में तीन दिन से रेलवे आरक्षण केंद्र बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसूर स्टेशन में तीन दिन से रेलवे आरक्षण केंद्र बंद
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जसूर(कांगड़ा)। नूरपुर रोड जसूर स्टेशन का आरक्षण केंद्र तीन दिन से बंद है। आरक्षण केंद्र बंद होने से कोई भी बुकिंग नहीं हो रही है। तीन दिन से लोग सुबह से ही आरक्षण केंद्र पर खड़े हो जाते हैं, लेकिन आरक्षण केंद्र बंद होने के कारण उन्हें बिना बुकिंग करवाए लौटना पड़ रहा है।
आरक्षण केंद्र बंद होने से उपमंडल नूरपुर, फतेहपुर और जवाली क्षेत्रों के लोगों के अलावा सेना में तैनात जवानों को भी आरक्षण करवाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। तत्काल और अन्य आरक्षण के लिए लोगों की भीड़ सुबह चार बजे से केंद्र के बाहर एकत्रित होनी शुरू हो जाती है। तीन दिन से आरक्षण करवाने आ रहे मनोज कटोच ने दिल्ली के लिए, दिलशाद आलम ने किशनगंज बिहार के लिए, गंगथ के तरसेम लाल गणित के जो आर्मी में तैनात हैं ने डिब्रुगढ़ के लिए, खन्नी में सेना के जवान राजकुमार ने गुवाहाटी के लिए आरक्षण करवाना है, लेकिन आरक्षण केंद्र बंद होने के कारण इन लोगों की टिकट बुक नहीं हो रही है। रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर भी पिछले दो दिनों से सिस्टम बंद का बहाना बनाते रहे हैं। शिकायत बुक और उच्च अधिकारियों के नंबर भी यहां तैनात अधिकारियों के देने से आनाकानी कर रहे हैं। उधर, इस संदर्भ में फिरोजपुर स्थित उच्च अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नूरपुर रोड स्टेशन में बुकिंग क्लर्क को पठानकोट से भेजा गया है।