{"_id":"5a7602bd4f1c1b805a8b7c00","slug":"111517683389-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक कार्यालय शिफ्ट करने के फैसले का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेदिक कार्यालय शिफ्ट करने के फैसले का किया विरोध
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। उपमंडलीय आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय राजा का तालाब को ज्वाली शिफ्ट करने के प्रदेश सरकार के फैसले का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। साथ ही इस फैसले को वापस लेने की मांग उठाई है।
चकबाड़ी प्रधान प्रवीण टिंकू, नेरना प्रधान राजकुमार राजू, उपप्रधान रणजीत सिंह, डक प्रधान अजीत कुमार, उपप्रधान मनोज कालू, बड़ी-वतराहन प्रधान सुषमा देवी, लाड़थ प्रधान सुरेंद्र कुमार उपप्रधान बलवीर सिंह, सुखार प्रधान सोनिका देवी सहित स्थानीय लोगों गिरधारी लाल, अनिल शर्मा, सुनील कुमार, अंकुश शर्मा, राम शरण, रजनी बाला, योगेश, जसदेव, जसमेर, विकास, दलजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, आशीथ कुमार, नरेंद्र कुमार, राजीव सिंह, सोहन लाल, कमल किशोर, रामनाथ, शिव कुमार, केशव बडोत्रा, पंकज, तिलक राज, व्रजेश शर्मा, गोपाल, मनमोहन, कुलवीर, सुरजीत, संजीव कुमार और सतीश शर्मा ने बताया कि उपमंडलीय कार्यालय को 1998 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने ही स्थापित किया था, लेकिन लगातार 20 साल तक यहां सेवाएं प्रदान करने के बाद इसे यहां से शिफ्ट किया जा रहा है। राजा का तालाब ज्वाली और फतेहपुर का केंद्र स्थल होने से दोनों के लिए उपयुक्त स्थल है। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उक्त कार्यालय को राजा का तालाब में ही रखने का आग्रह किया है।