{"_id":"5a5267a84f1c1b4e198b54f9","slug":"111515349928-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीमती सामान खोने पर खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीमती सामान खोने पर खाया जहर, मौत
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लंबागांव (कांगड़ा)। इलाके के कुटाहण गांव में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। व्यक्ति पठानकोट में एक होटल में नौकरी करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। अजय कुमार (40) अपने घर करीब छह दिन पहले छुट्टी पर आया था। उसका बैग पठानकोट से घर आते समय रास्ते में गुम हो गया था, जिसमें कीमती सामान था। वह बैग गुम हो जाने से मानसिक तनाव में था। परिजनों की ओर से पुलिस को दिए बयान में बताया है कि अजय कुमार बैग गुम होने के कारण घर पहुंचते ही तनाव में चला गया था। इस कारण उसने शनिवार दोपहर बाद कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जैसे ही घर वालों को इसका पता चला तो वे उसे अचेत अवस्था में जयसिंहपुर अस्पताल ले आए। यहां उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया गया। लेकिन, टांडा में पहुंचते ही अजय कुमार की मौत हो गई थी। उधर, थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।