फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   रक्कड़ स्कूल के मेधावी छात्र सम्मानित

रक्कड़ स्कूल के मेधावी छात्र सम्मानित

Sat, 16 Dec 2017 05:28 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
रक्कड़ स्कूल के मेधावी छात्र सम्मानित

धर्मशाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रक्कड़ (धर्मशाला) में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरमीट चेरिटेबल संस्था के प्रमुख स्वामी हिमांशु महाराज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा, जबकि प्रधानाचार्य अश्वनी भट्ट ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

विज्ञापन


कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षाओं में उम्दा प्रदर्शन के लिए छठी कक्षा से अनामिका और अभिनव, सातवीं से सुनील कुमार और साक्षी, आठवीं से आंचल और प्रिया देवी, नौंवी से अखिल कुमार और उदित कुमार, दसवीं से विनिता देवी और रिया देवी, जमा एक से प्रियंका और मीना, सुलेख प्रतियोगिता के विजेता आंचल, प्रिया, पायल, सुषमा, प्रिया और अनामिका, प्रश्नोत्तरी के कनिष्ठ वर्ग से सुनील और आर्यन, वरिष्ठ वर्ग से रिशभ, चंपा, मीना और प्रियंका, जिला स्तर पर कला उत्सव की विजेता छात्राओं, कुमारी साक्षी को जिला स्तरीय भाषण में दूसरा स्थान हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


वहीं, स्कूल में सर्वश्रेष्ठ सदन का खिताब कल्पना चावला सदन को मिला। सुनील, आकाश, हेमब्रह्म को संयुक्त रूप से सर्वाधिक उपस्थिति के लिए इनाम मिला। कार्यक्रम में एसएमसी के प्रधान रूप लाल, पंचायत प्रधान कस्तूरवा, उपप्रधान राजीव शर्मा, पूर्व शिक्षा उपनिदेशक हरी लाल शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक सुरेंद्र धीमान, मुख्य अध्यापिका उच्च पाठशाला सुक्कड़ रमन रानी, मुख्य अध्यापिका उच्च विद्यालय कोतवाली बाजार राका कौल, कंड बगियाडा से पवन कुमार और दिनेश शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य कृपाल कुमार और निष्ठा संस्था से महिंद्र आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed