फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नगरोटा बगवां में सजा पुस्तकों का संसार

नगरोटा बगवां में सजा पुस्तकों का संसार

Thu, 23 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां में सजा पुस्तकों का संसार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। सर्वशिक्षा अभियान के तहत राजकीय छात्र विद्यालय नगरोटा बगवां में दो दिवसीय पुस्तक मेला शुरू हो गया है। सेवानिवृत्त अध्यापक एवं शिक्षाविद् पवनेंद्र गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि पुस्तक मेले का शुभारंभ किया, जबकि डाइट के प्रधानाचार्य डीपी शर्मा विशेष अतिथि रहे। सर्वशिक्षा अभियान की खंड प्रोजेक्ट अधिकारी मीना शर्मा, बीआरसी संतोष पराशर और मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य देविंदर सिंह ने बताया कि पुस्तक मेले में कई जाने-माने लेखकों की पुस्तकों को प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक मेले में ज्ञानवर्धक, मनोरंजक और प्रेरक कथाओं, वैज्ञानिक, योग, बच्चों के संपूर्ण विकास, भक्ति योग, स्वास्थ्य ज्ञान, उत्तर भारत की लोक कथाओं, पौधों की रंग-बिरंगी दुनिया सहित अन्य कई विषयों की किताबें उपलब्ध करवाई गई हैं। पुस्तक मेले के पहले दिन कई विद्यालयों के बच्चों और अन्य पुस्तक प्रेमियों ने विभिन्न किताबों का अवलोकन किया और अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकें भी खरीदीं। उन्होंने बताया कि नगरोटा बगवां में पहली बार किसी पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है, जिसके पहले दिन पुस्तक प्रेमियों ने न केवल बढ़-चढ़कर भाग लिया, बल्कि काफी दिलचस्पी भी दिखाई। इस मेले में विभिन्न प्रकाशकों की ओर से अलग-अलग स्टाल सजाकर अपनी किताबों की प्रदर्शनी लगाई गई है। मेले का समापन शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed