{"_id":"5a146c9b4f1c1b78548be6f5","slug":"111511287963-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली बर्तन के साथ ग्रामीण का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली बर्तन के साथ ग्रामीण का प्रदर्शन
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर की भलेटा पंचायत के गांव बड़वाल के लोग पेयजल समस्या से परेशान हैं। हालत यह है कि गांव में चार-चार दिन के बाद पानी आ रहा है। आईपीएच विभाग से शिकायत करने पर भी अभी तक कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाए जाने पर अब गांव के लोगों के सब्र का बांध टूटा गया है। मंगलवार को गांव की औरतें खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतर आईं और प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
ग्रामीणों का कहना है तीन दिन से पंप खराब पड़ा है और शिकायत करने पर भी पंप ऑपरेटर नहीं आया है। इसके बारे में लोगों ने सुपरवाइजर को शिकायत कर दी थी। प्रदर्शन कर रही महिलाओं सीमा, कामेश शर्मा, रितु शर्मा, सोनिया, रतनी, नीलम, सुलोचना, करतार सिंह, सुलोचना, बलकार, ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि पूरे गांव पानी की बड़ी विकट समस्या है और चार-पांच दिन हो जाते हैं पानी नहीं आता है। लोगों ने पानी की किल्लत के बारे में नूरपुर के विधायक अजय महाजन से भी गुहार लगाई थी, लेकिन कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। अब भलेटा पंचायत प्रधान विक्रम सिंह पठानिया ने आईपीएच को चेतावनी दी है कि अगर जल्द पानी की समस्या का हल नहीं हुआ तो वह सब गांव वाले सड़क पर बैठ जाएंगे और चक्का जाम करेंगे।
कोट्स
आईपीएच विभाग के एसडीओ आनंद बलोरिया ने कहा कि उन्हें भलेटा पंचायत की पानी की समस्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है। संबंधित क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता से इस मामले में पूरी डिटेल मांगी जाएगी। उसके बाद लोगों की पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा।