फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   शांता के सहारे चुनावी नाव पार करने में जुटे भाजपा उम्मीदवार

शांता के सहारे चुनावी नाव पार करने में जुटे भाजपा उम्मीदवार

Sun, 05 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
शांता के सहारे चुनावी नाव पार करने में जुटे भाजपा उम्मीदवार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबी (कांगड़ा)। चंबी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले भाजपा के उम्मीदवार विक्रम जरयाल, सरवीण चौधरी, किशन कपूर, संजय चौधरी और अरुण मेहरा ने अपने भाषण शांता कुमार के तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए शुरू किए। सरवीण ने शांता को कांगड़ा की शान, किशन ने मार्गदर्शक, संजय ने पानी वाले मुख्यमंत्री, अरुण ने हिमाचल के भाग्य विधाता और विक्रम जरयाल ने परम आदरणीय कहा। सभी उम्मीदवार शांता कुमार के सहारे अपनी चुनावी नाव को पार करना चाहते हैं।
शाहपुर में भी चलेंगी सीयू की कक्षाएं: सरवीण
चंबी मैदान में मोदी की रैली में संबोधन के दौरान शाहपुर से भाजपा प्रत्याशी सरवीण चौधरी ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद शाहपुर में भी केंद्रीय विश्वविद्यालय में कक्षाएं चलेंगी। उन्होंने कहा कि सीयू के जो विभाग अभी शाहपुर कॉलेज के भवन में चल रहे हैं वे कक्षाएं सीयू का स्थायी परिसर बनने के बाद भी वहीं पर चलेंगे। उसके बाद उन्होंने मेजर विजय सिंह मनकोटिया और केवल सिंह पठानिया का नाम लिए बिना तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है वहां पर हर कार्यकर्ता को सम्मान होता है। जिस प्रकार मेजर ने कांग्रेस और बीएसपी के साथ किया, उससे उनकी छोटी मानसिकता दर्शाती है। उन्होंने कहा अब प्रचार में मेजर लोगों से कहे रहे हैं कि चुनावों के बाद वे भाजपा में शामिल होंगे, लेकिन भाजपा आया राम गया राम वाली पार्टी नहीं है ऐसे लोग की भाजपा में कोई जरूरत नहीं है अगर भाजपा में आना है तो एक कार्यकर्ता के रूप में आना होगा।
विज्ञापन

धर्मशाला में पांच साल मौन रही कानून व्यवस्था : किशन कपूर
धर्मशाला से भाजपा उम्मीदवार किशन कपूर ने चंबी में पीएम रैली में संबोधित करते कहा कि पांच साल में प्रदेश सहित स्मार्ट सिटी में भी कानून व्यवस्था पूरी तरह मौन रही। कांग्रेस सरकार के इशारे पर पुलिस विभाग ने लोगों को खूब रुलाया। गुड़िया कांड और धर्मशाला गैंगरेप कांड से कानून व्यवस्था की पोल खुली है, लेकिन कांग्रेस सरकार के मुखिया ऐसी घटनाओं को मामूली घटना का नाम देकर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते रहे। हजारों की संख्या में धर्मशाला और गुड़िया कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए सड़कों पर उतरे, लेकिन पुलिस निर्दोषों को पकड़कर केस बना रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी लहर हिमाचल में बनी तूफान: संजय
कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार संजय चौधरी ने चंबी रैली में कहा कि मोदी लहर हिमाचल में पहुंचकर तूफान बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 50 प्लस का लक्ष्य रखा है लेकिन जिस प्रकार लोग मोदी की रैलियों में आ रहे हैं, उससे लगता है कि भाजपा 60 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को दोनों हाथों से लूटा है। जिस कारण अब लोग हिमाचल में बदलाव चाहते हैं।
इस बार शांता की झोली में देंगे नगरोटा की सीट: अरुण
चंबी रैली में नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अरुा मैहरा ने कहा कि इस बार नगरोटा में आश्चर्यजनक परिणाम आएगा। उन्होंने कहा कि इस बार नगरोटा की सीट शांता की झोली में देंगे। उन्होंने कहा कि नगरोटा के मतदाताओं को प्रलोभन देकर रिझाया जा रहा है, लेकिन लोग इस बार किसी लालच में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार नगरोटा बगवां में कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त होगी।

अंग्रेजों से भी ज्यादा कांग्रेस ने लूटा प्रदेश : विक्रम
चंबी रैली में जनसभा को संबोधित करते चंबा जिला की भटियात विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विक्रम जरयाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश को अंग्रेजों से भी ज्यादा लूटा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को पांच साल में सिर्फ कर्ज में डूबोया है। अब आगे की सरकार को विकास करवाने से पहले प्रदेश का कर्ज मुक्त करने की चुनौती रहेगी। वीरभद्र सरकार ने अपने कार्यकाल में शिलान्यास कर लोगों को गुमराह करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed