{"_id":"59fcc1b14f1c1bd0538bb0c3","slug":"111509736881-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग वोटर पहले कर सकेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग वोटर पहले कर सकेंगे मतदान
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला निर्वाचन विभाग कांगड़ा की ओर से चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के रक्कड़, डाडासीबा तथा टैरेस में कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान कलाकारों ने गीत एवं नाटकों के माध्यम से बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा और भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। सभी मतदान केंद्र भूतल पर बनाए गए हैं। दिव्यांग मतदाताओं को चलने में सुविधा या उनकी व्हील-चेयर मतदान केंद्र के अंदर ले जाने के लिए रैंप बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे मतदाताओं को चिह्नित किया गया है, जो चलने-फिरने में सक्षम नहीं हैं और उन्हें व्हील चेयर की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसे मतदाताओं को कतार में नहीं खड़ा रखा जाएगा और उन्हें पहले मतदान करने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदाता को बूथ लेवल अधिकारी की ओर से घर पर जाकर वोटर स्लिप दी जाएगी। इसमें वोटर का नाम, संबंधी का नाम, क्रम संख्या, मतदान केन्द्र का नाम व फोटो प्रिंट होगा। कलाकारों ने बताया कि इस वर्ष के विधानसभा चुनावों में वीवीपैट मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। इससे प्रत्येक मतदाता अपने वोट की जांच कर सकता है।