फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   फारेस्ट गार्ड के 16 पदों को आए 13 हजार आवदेन

फारेस्ट गार्ड के 16 पदों को आए 13 हजार आवदेन

Wed, 05 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
फारेस्ट गार्ड के 16 पदों को आए 13 हजार आवदेन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में बेरोजगारों की की कतार दिन प्रतिदिन लंबी होती जा रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिला कांगड़ा में फॉरेस्ट गार्डों के मात्र 16 पदों के लिए 13 हजार के करीब युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। वन विभाग अब इन आवेदनों की परख कर रहा है। वहीं, 22 जुलाई से सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में इन पदों के लिए योग्य युवाओं की परख की जाएगी, जो सात जुलाई तक जारी रहेगी। वन विभाग की मानें तो इस दौरान रोजाना 800 के करीब युवाओं को शारीरिक दक्षता जांचने के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद 13 अगस्त को फिटनेस टेस्ट में पास हुए युवाओं की लिखित परीक्षा ली जाएगी। वहीं 20 अगस्त तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। साथ ही 29 अगस्त तक पास हुए अभ्यथियों के दस्तावेजों के निरीक्षण के बाद उन्हें पहली सितंबर से वन विभाग के कार्यालयों में ज्वाइनिंग दे दी जाएगी।
विज्ञापन

कोट
-वन विभाग में रिक्त चल रहे फॉरेस्ट गार्डों के 19 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इनमें से तीन पद एक्ससर्विस मैन के भरे जाने हैं। फॉरेस्ट गार्ड के 16 पदों के लिए 13 हजार के करीब युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इनकी शारीरिक दक्षता की परख 22 जुलाई से शुरू कर दी जाएगी। -प्रदीप ठाकुर, वन अरण्यपाल, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed