Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   11 km race required for higher education

Kangra News: उच्च शिक्षा के लिए लगानी पड़ रही 11 किमी की दौड़

Tue, 24 Feb 2026 10:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
11 km race required for higher education
चंबा। स्थानीय लोगाें ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय द्रबला और हाई स्कूल कुरैणा का दर्जा बढ़ाने की गुहार लगाई है। पूर्व वार्ड सदस्य सुरेखा देवी की अगुवाई में ग्रामीण शिक्षा मंत्री से मिले और अपनी ज्वलंत मांग को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व वार्ड सदस्य सुरेखा देवी, एसएमसी अध्यक्ष मनोज कुमार सहित ग्रामीणों देसराज, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, अंकुर सिंह, रत्न चंद आदि ने बताया कि द्रबला प्राथमिक स्कूल का 30 साल बाद भी दर्जा नहीं बढ़ पाया है। कई बार विद्यालय का दर्जा बढ़ाने की गुहार लगाई गई है। बावजूद इसके अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने हाई स्कूल कुरैणा का दर्जा बढ़ाकर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि ये दोनों विद्यालय कुरैणा पंचायत में आते हैं। यहां की भौगोलिक स्थिति बहुत खराब है। द्रबला विद्यालय के बच्चे पांचवीं पास होने के बाद 11 किलोमीटर का ऊबड़-खाबड़, पहाड़ीनुमा रास्ता पार कर आवाजाही करते हैं। वहीं, कुरैणा के बच्चे दसवीं के बाद दस किलोमीटर दूर साहो का रुख करने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में दोनों विद्यालयों का दर्जा बढ़ाया जाना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed