{"_id":"5be08d27bdec226999177569","slug":"101541442855-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरोटा बगवां में 40 किलो मिठाई और सब्जी की नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरोटा बगवां में 40 किलो मिठाई और सब्जी की नष्ट
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा बगवां में 40 किलो मिठाई और सब्जी की नष्ट
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया दुकानों का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां क्षेत्र के कई स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सब्जी विक्रेताओं और मिठाई आदि की दुकानों में दबिश देकर उनके यहां बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों की जांच की। जांच के दौरान कई मिठाई विक्रेताओं के यहां गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर लगभग 15 किलोग्राम मिठाई को नष्ट किया, जबकि 15 किलो खराब सब्जी और लगभग 10 किलो फल भी नष्ट किए।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगरोटा बगवां क्षेत्र के मलां, पठियार, चामुंडा क्षेत्र, योल, सेराथाना और बलधर आदि कई स्थानों पर खाद्य पदार्थों की जांच की। इस छापामारी टीम में नगरोटा बगवां सिविल अस्पताल से स्वास्थ्य शिक्षिका अंजलि देवी, सुशील धीमान सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। उधर, बीएमओ सुशील शर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन में आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ प्राप्त हों, इसके लिए उक्त विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई है। दुकानदारों से सफाई का विशेष ध्यान रखने को भी कहा गया है। विभागीय मानकों पर खरा न उतरने बाले खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।