{"_id":"5b2bedfc4f1c1bf66e8b96bd","slug":"101529605628-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनेहत से परागपुर शिफ्ट नहीं हो रहा दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनेहत से परागपुर शिफ्ट नहीं हो रहा दफ्तर
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
सुनहेत से दफ्तर स्थानांतरित न होने पर रोष
लोगों की मांग-परागपुर में हो जन स्वास्थ्य विभाग का कार्यालय
राज्य सचिवालय में अटकी फाइल, लोगों को हो रही परेशानी
परागपुर (कांगड़ा)। परागपुर में जन स्वास्थ्य विभाग का उपमंडल कार्यालय स्थानांतरित किए जाने की फाइल राज्य सचिवालय में बार-बार रुकने से क्षेत्र के लोगों में रोष पनपने लगा है। मौजूदा समय में विभाग का उपमंडल कार्यालय सुनहेत में है जो देहरा विस क्षेत्र के अधीन आता है। यह पुनर्सीमांकन से पहले परागपुर विस क्षेत्र का ही भाग होता था। सुनहेत उपमंडल के अंतर्गत देहरा विस क्षेत्र की कुछ ही पंचायत आती हैं, जबकि जसवां परागपुर विस क्षेत्र की ज्यादातर पंचायतें ही अब इसके तहत आती हैं। इसको सुनहेत से तब्दील करने को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग मंजूरी के लिए सरकार को लिख चुका है लेकिन हर बार सचिवालय की ओर से भेजी गई फाइल पर कोई न कोई ऑब्जेक्शन लगा दिया जाता है। व्यापार मंडल परागपुर के प्रधान दिनेश कौल, उपप्रधान रणधीर सिंह ठाकुर, महामंत्री दीपक सूद, ग्राम सुधार सभा के अध्यक्ष कमांडर आरएस पटियाल, परागपुर पंचायत प्रधान सुदेश कुमारी, उपप्रधान मदन गोपाल, अपर परागपुर पंचायत प्रधान मीना कुमारी, उपप्रधान सुरेश पटियाल, युवा विकास मंडल परागपुर के संयोजक शिव शाह ने जन स्वास्थ्य मंत्री ठा. महेंद्र सिंह से आग्रह किया है कि वे सचिव देवेश कुमार को आदेश दें कि वे देहरा विस क्षेत्र के सुनहेत में स्थित विभाग के उपमंडल कार्यालय को परागपुर में स्थानांतरित करने की फाइल को मंजूरी प्रदान करें।
विभाग की ओर से कार्यालय स्थानांतरित करने को लेकर लिखा गया है। उस पर फैसला सरकार ही ले सकती है।- संजीव राणा, सहायक अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग, उपमंडल कार्यालय सुनहेत।