फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   मकान को आवेदन करने वाले हर व्यक्ति को मिलेंगे पैसे:परमार

मकान को आवेदन करने वाले हर व्यक्ति को मिलेंगे पैसे:परमार

Sun, 22 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
मकान को आवेदन करने वाले हर व्यक्ति को मिलेंगे पैसे:परमार
मकान के लिए आवेदन करने वाले हर व्यक्ति को मिलेंगे पैसे
विज्ञापन

टांडा में 22 करोड़ की मशीन से होगा कैंसर का इलाज :परमार
सुलह के खड़ौठ और अरला में सुनीं लोगों की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि सुलह हलके में कोई भी परिवार बिना घर के नहीं रहेगा। इसके लिए जितने भी आवेदन आएंगे, उन्हें घर निर्माण के लिए एक लाख 30 हजार रुपये उपलब्ध करवाए जाएंगे। परमार अरला और बल्लाह-खरौठ में लोगों से मिले। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में 22 करोड़ रुपये की लीनियर एक्सीलेटर मशीन स्थापित की गई है। इससे कैंसर का इलाज यहां संभव होगा।

सुलह पशु औषधालय को स्तरोन्नत कर पशु चिकित्सालय का दर्जा दिया गया है। हलके की मुख्य कूहल कृपाल चंद में वर्षों बाद पानी डाला गया। पानी को गढ़ तक पहुंचाया गया है। अरला में ट्यूबवेल लगाने की घोषणा की। इससे पहले परमार ने अक्षैणा में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतर का मौके पर निपटारा किया। इस अवसर इंटन आयुर्वेदिक चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल की मांगों के अलावा पंचायत परौर, पटवाग, लींझण और भ्रांता-साई के प्रतिनिधिमंडलों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंत्री की पत्नी शर्मिला परमार, मंडल भाजपा अध्यक्ष, देशराज शर्मा, महामंत्री सुखदेव और चंद्रवीर, रागिनी रुकवाल, प्रधान नरेंद्र ठाकुर, उपप्रधान ओम प्रकाश, अंकुर कटोच, नानक चंद, राजमल चौधरी, दीपक नाग, राजेंद्र ठाकुर, जिला परिषद कंचन देवी, बीडीसी सुमन देवी, अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश, एसडीओ विजय वर्मा और राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed