फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   हेलीटैक्सी सेवा शुरु हो, तो बढ़ सकता है पर्यटन:शांता

हेलीटैक्सी सेवा शुरु हो, तो बढ़ सकता है पर्यटन:शांता

Tue, 17 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
हेलीटैक्सी सेवा शुरु हो, तो बढ़ सकता है पर्यटन:शांता
हेलीटैक्सी सेवा शुरू हो, तो बढ़ सकता है पर्यटन : शांता
विज्ञापन

कांगड़ा-दिल्ली हवाई किराए की सही होनी चाहिए व्यवस्था
जहाज में एक यात्री पांच, तो दूसरा दस हजार में करता है यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार ने कहा कि प्रदेश में हेली टैक्सी सेवा शुरू की जाए तो पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है। चंडीगढ़ से शिमला, कुल्लू और धर्मशाला के लिए नियमित हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होनी चाहिए। इसके लिए सांसद शांता कुमार ने नागर विमानन मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने गगल-दिल्ली हवाई यात्रा के किराये का मुद्दा भी उठाया है। केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश में कई मनोरम स्थान हैं जहां के लिए रास्ते ठीक नहीं हैं। अगर इन जगहों को हैलीटेक्सी सेवा से जोड़ा जाए तो पर्यटन निखर सकता है। इस बाबत नागर विमानन मंत्रालय ने एक योजना भी बनाई थी, जो शुरू नहीं हो सकी है। गगल (कांगड़ा)-दिल्ली अत्यधिक किराये की समस्या है। इसे लोग भी कई बार उनसे उठा चुके हैं। कांगड़ा-दिल्ली कई बार 15 से बीस हजार तो कई बार पांच से दस हजार में टिकट मिल जाता है। इससे एक जहाज में एक पांच तो दूसरा दस हजार में यात्रा करता है, जो न्यायसंगत व्यवस्था नहीं दिखती है। केंद्रीय मंत्री से इस समस्या का समाधान करने की बात कही है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed