फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कोतवाली में जाम आम, उठी वन-वे की मांग

कोतवाली में जाम आम, उठी वन-वे की मांग

Sun, 04 Mar 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में जाम आम, उठी वन-वे की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर-छह कोतवाली बाजार में जाम लगना आम बात हो गई है। जाम लगने से वाहन चालकों सहित स्थानीय कारोबारियों और सड़क पर चल रहे लोगों को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। इस कारण कोतवाली बाजार में वाहनों की आवाजाही वन-वे करने की मांग उठने लगी है। इसके अलावा वार्ड में रूटीन सफाई व्यवस्था भी सिर्फ तीन कर्मचारियों के हवाले है। इस कारण बाजार में नौ बजे तक गंदगी के ढेर लगे होते हैं। वहीं, मथुरादास मुहल्ला, डुंगा बाजार और गुरुद्वारा रोड बाजार पर अतिक्रमण से राहगीरों और दोपहिया वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कोतवाली बाजार के बाईपास पर बरसात में हुए भूस्खलन के कारण अभी तक वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो पाई है। इस कारण स्थानीय कारोबारियों में रोष है।
कोट्स
अजेंद्र चकवाल ने कहा कि जाम की समस्या से निजात के लिए कोतवाली बाजार में वाहनों की आवाजाही वन-वे करनी चाहिए। इससे ग्राहकों और कारोबारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कोट्स
व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि कोतवाली वार्ड में पार्किंग की बड़ी ज्यादा समस्या है। नगर निगम को पार्किंग का उचित प्रबंधन करना चाहिए, ताकि लोगों और पर्यटकों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि कोतवाली बाजार में गंदगी को उठाने में नगर निगम पूरी तरह नाकाम है। नौ बजे तक बाजार में गंदगी क ढेर लगे रहते हैं। बाईपास पर बरसात में हुए भूस्खलन से टूटी सड़क को ठीक करने में लोक निर्माण विभाग पूरी तरह नाकाम है।
कोट्स
सावित्री गुरंग ने कहा कि चीलगाड़ी में सफाई रूटीन में नहीं होती है। इसके अलावा आईपीएच की पाइपें टूटने के कारण लोगों के घरों में पानी नहीं आता है।
कोट्स
डॉ. हरपाल सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा रोड पर सुबह के समय जब विद्यार्थियों को स्कूल जाना होता है, उस समय सड़क पर गंदा पानी बह रहा होता है। इस कारण उन्हें स्कूल जाने में परेशानियों को सामना करना पड़ता है।
कोट्स
राजेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम को पार्किंग के लिए उचित प्रबंध करना चाहिए, जिससे ग्राहक बाजार में आ सकें। इसके अलावा नालियों में जमा गंदे पानी से स्थानीय लोग परेशान हैं।
कोट्स
कर्मचंद ने कहा कि मथुरादास मुहल्ला में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कोई उचित काम नहीं कर रहा है। पूरे मुहल्ला की नालियां ब्लॉक हो चुकी है। जिन्हें साफ करने के लिए कोई कर्मचारी नहीं आते हैैं। उन्हें सुबह हर रोज खुद नालियों की सफाई करनी पड़ रही है।
कोट्स
पंकज महाजन ने कहा कि डुंगा बाजार में दुकानों के बाहर अतिक्रमण सबसे बड़ी समस्या है। अतिक्रमण करने वालों पर प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
कोट्स
अतुल चड्ढा ने कहा कि डुंगा बाजार में दुकानों के बाहर दोपहिया वाहनों की अवैध पार्किंग बन गई है। इस कारण अगर कोई जीप या कार बाजार में आ जाए तो उसे बाहर निकलने में काफी समय लग जाता है।
कोट्स
पूर्व पार्षद राजेश वर्मा ने कहा कि वार्ड में पानी की किल्लत होना शुरू हो गई है। साथ ही बाजार में बार-बार बिजली के कट से कारोबारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुद्वारा रोड और डुंगा बाजार में शाम चार से आठ बजे तक वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध होना चाहिए।

कोट्स
कोतवाली वार्ड की पार्षद तेजेंद्र कौर ने कहा कि बाईपास सड़क को ठीक करने के लिए लोक निर्माण से मिला जाएगा। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए और कर्मचारी मांगे जाएंगे। जाम की समस्या को सुधारने के ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed