{"_id":"5a9ae35d4f1c1bd04b8b8ab5","slug":"101520100189-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर अस्पताल अब 200 बिस्तर का होगा : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुर अस्पताल अब 200 बिस्तर का होगा : सीएम
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नूरपुर प्रवास के दौरान करीब 4 करोड़ की लागत से बनने वाली भड़वार उठाऊ सिंचाई संवर्धन योजना का शिलान्यास किया। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर सीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
चौगान मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नूरपुर अस्पताल का दर्जा बढ़ाकर 200 बिस्तर करने की घोषणा की। विधायक राकेश पठानिया की मांग पर सीएम ने फेफड़ों से जुड़े क्षयरोग के परीक्षण एवं जांच के लिए सीबीनॉट मशीन प्रदान करने और रक्त बैंक के स्तरोन्नत करने के अलावा नूरपुर अस्पताल में शीघ्र ही डायलिसिस सुविधा शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में नए पद सृजित कर डॉक्टरों की कमी को दूर किया जाएगा। सीएम ने जसूर में नए बस अड्डे के निर्माण को हरी झंडी देते हुए निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 50 लाख रुपये की पहली किश्त जारी करने की भी घोषणा की। कहा कि नूरपुर पब्लिक स्कूल के साथ भूमि पर सैनिकों के लिए वार मेमोरियल बनाने को लेकर वह बजट देंगे। नूरपुर क्षेत्र की महत्वाकांक्षी फिन्ना सिंह सिंचाई योजना के लिए 5 करोड़ रुपये बजट उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि परियोजना के लिए और जितनी भी धनराशि की आवश्यकता होगी, प्रदान की जाएगी, ताकि काफी समय से लंबित इस परियोजना को पूरा किया जा सके। नूरपुर के बदूही क्षेत्र में वन विभाग की निरीक्षक कुटीर बनाने के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। पठानकोट स्थित एचआरटीसी की वर्कशाप की चहारदीवारी बनाने के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसी के साथ ही नूरपुर के सदवा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने पुलिस चौकी स्थापित करने के लिए गृह विभाग की रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सीएम ने कहा कि नूरपुर में 54 करोड़ रुपये की जलापूर्ति परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं और इन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में सड़क परियोजनाओं के तहत 73 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि बजट में क्षेत्र के लिए पर्याप्त धनराशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विधायक राकेश पटानिया ने सीएम को गुर्ज भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही भगवान श्री बृजराज स्वामी की प्रतिमा भेंट कर मंत्रियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, भटियात के विधायक विक्रम सिंह जरयाल, इंदौरा की विधायक रीता धीमान, जवाली हलके के विधायक अर्जुन ठाकुर, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, नगरोटा बगवां से अरुण कुमार कूका, पूर्व विधायक दुलो राम, हरबंस राणा, मनोहर धीमान, प्रदेश भाजपा सचिव कृपाल परमार, भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय गुलेरिया सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
पठानिया की बेबाकी के कायल हुए सीएम
बोले, नूरपुर की लड़ाई लड़ते समय नहीं देखते सत्तापक्ष और विपक्ष
रितेश महाजन
नूरपुर(कांगड़ा)। सीएम बनने के बाद नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में जयराम ठाकुर की पहली जनसभा में भारी भीड़ जुटाकर जहां विधायक राकेश पठानिया ने एक बार फिर अपनी मजबूत सियासी पकड़ का अहसास करवाया। वहीं, सीएम ने भी उनके जुझारूपन और बेबाक अंदाज की तारीफ करते हुए हलके के विकास से जुड़ी सभी विकास योजनाओं को हरी झंडी देकर अपने पहले दौरे पर नूरपुर क्षेत्र की जनता को एक साथ कई सौगातें दीं।
सीएम ने नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया के बेबाक अंदाज का जिक्र करते हुए कहा कि वह विस में भी जब जनता का आवाज उठाते हैं तो फिर यह भूल जाते हैं कि सत्ता पक्ष में है कि विपक्ष में और इनकी यह खासियत मुझे भी पसंद है। वहीं, जनसभा के दौरान स्थानीय विधायक राकेश पठानिया ने भी नूरपुर क्षेत्र के विकास से जुड़े मसलों को जोरदार ढंग से उठाया। पठानिया ने अपने संबोधन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार की ओर इशारा करते हुए कहा कि दोनों जब पहली बार विधायक चुनकर आए थे तो एक ही सीट पर बैठते थे। पठानिया ने अपने बेबाक अंदाज में परमार से उसी सीट की कसम देकर नूरपुर अस्पताल का दर्जा बढ़ाने की मांग उठाई। उन्होंने नूरपुर अस्पताल को सफेद हाथी बताया। पठानिया ने क्षेत्र की महत्वाकांशी फिन्ना सिंह सिंचाई योजना सहित अन्य मुद्दे जोरशोर ढंग से उठाए जिन पर सीएम तुरंत सहमत हो गए।