{"_id":"59fa01884f1c1bdb538ba515","slug":"101509556616-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैहन रैली को सुरक्षा चाक-चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैहन रैली को सुरक्षा चाक-चौबंद
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब/फतेहपुर (कांगड़ा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैहन में वीरवार को होने वाली रैली के लिए सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। डीएसपी नूरपुर मेघनाथ चौहान ने बताया कि रैली के दौरान भरमाड़ चौक, कदाना, भराल , शनि मंदिर खुखनाड़ा, डीएवी स्कूल रैहन, सकरी और भटोली चमराल में पुलिस की नाकेबंदी रहेगी। वहीं, रैली के लिए प्रशासन ने रूट प्लान जारी किया है। एसडीएम फतेहपुर शशिपाल शर्मा ने कहा कि वीरवार सुबह सात बजे से फतेहपुर-जसूर मार्ग का रूट बदल दिया जाएगा।
मोदी रैली को यह होगा रूट चार्ट
- फतेहपुर और हौरी देवी से आने वाले वाहनों की पार्किंग खुखनाड़ा स्थल, राजा का तालाब की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग भराल पुल के समीप होगी।
- सकरी-गोलवां से आने वाले वाहनों की पार्किंग सकरी खड्ड के समीप, छत्तर की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग डीएवी स्कूल के समीप होगी।
दीनी-समलेट की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग मिंता चौक के पास रखी गई है।
रैली के चलते भरमाड़-रैहन मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा।
ये रूट होंगे डायवर्ट
डीएसपी नूरपुर मेघनाथ चौहान ने बताया कि इंदौरा से रैहन आने वाले वाहनों की डीएवी स्कूल के पास पार्किंग व्यवस्था रहेगी। आगे जाने वाले वाहनों को रैहन बाईपास से राजा का तालाब होते हुए भेजा जाएगा। तलवाड़ा की तरफ से आने वाली और रैहन से आगे जाने वाली गाड़ियों को बनाल, पल्ली ,मंजार ,पट्टा जाटीयां से मैरा होते हुए भेजा जाएगा। जसूर से तलवाड़ा जाने वाली गाड़ियां वाया भरमाड़, मैरा, पट्टा, पल्ली से बनाल होकर जाएंगी। यह व्यवस्था सुबह आठ बजे से रैली समाप्ति तक रहेगी।