फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   थुरल से देहरा जाकर रवि ने बनाया था जीत का रिकॉर्ड

थुरल से देहरा जाकर रवि ने बनाया था जीत का रिकॉर्ड

Thu, 12 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
थुरल से देहरा जाकर रवि ने बनाया था जीत का रिकॉर्ड
धर्मशाला (कांगड़ा)। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के रविंद्र सिंह रवि और कांग्रेस के सुधीर शर्मा को अपना विधानसभा क्षेत्र छोड़कर दूसरे क्षेत्रों से चुनाव लड़ना लक्की साबित हुआ था। घर छोड़ना दोनों के लिए फायदेमंद रहा। पुनर्सीमांकन के चलते सत्ता का दरवाजा खोलने वाले कांगड़ा जिले में 16 में से एक विधानसभा सीट कम हुई थी। पुनर्सीमांकन के चलते थुरल सीट को मर्ज कर जयसिंहपुर सीट का नाम देकर आरक्षित कर दिया था। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र की सीट भी आरक्षित हो गई थी। दोनों सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के कद्दावर नेता सुधीर शर्मा और रविंद्र सिंह रवि को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र छोड़कर धर्मशाला और देहरा से चुनाव लड़ना पड़ा था।
विज्ञापन

पुनर्सीमांकन के बाद पहली बार हुए विधानसभा चुनाव की मार भाजपा पर पड़ी थी। भाजपा पूरे जिला कांगड़ा में 15 में से सिर्फ तीन विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज कर पाई थी। रविंद्र सिंह रवि ने देहरा से आजाद उम्मीदवार योगराज को सबसे ज्यादा 15293 वोटों से पराजित किया था। सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के चुनावी रण में भाजपा के किशन कपूर को 6652 वोटों से हराया था।
विज्ञापन

कांगड़ा और इंदौरा विधानसभा क्षेत्रों में आजाद उम्मीदवार पवन काजल और मनोहर धीमान ने कांग्रेस और भाजपा के समीकरण बिगाड़े थे। दोनों सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहे थे। पवन काजल ने महज 563 जबकि मनोहर धीमान 7339 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की थी। दोनों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोमा बने थे सबसे कम उम्र के विधायक
जयसिंहपुर के विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुनावी रण में उतरे यादविंद्र गोमा पिछले चुनावों में सबसे कम उम्र के विधायक बने थे। गोमा ने भाजपा के आत्मा राम को 9735 वोटों से पराजित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed