फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   10 tola of gold ornaments and 20 thousand cash was blown away in Nargala

नरगाला में चोरों ने चुराया 10 तोले सोना और 20 हजार नकदी

Tue, 07 Jun 2022 01:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
10 tola of gold ornaments and 20 thousand cash was blown away in Nargala
जवाली (कांगड़ा) पुलिस थाना जवाली के अधीन पंचायत नरगाला में चोरों की दहशत से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार रात चोरों ने नरगाला के वार्ड नंबर एक निवासी केवल कृष्ण पुत्र राय सिंह के घर में सेंधमारी कर करीब 10 तोले सोने के आभूषण और 20 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रात को केवल कृष्ण और उसकी पत्नी मकान के एक कमरे में ताला लगाकर दूसरे कमरे में सो गए। सोमवार सुबह जब ताला खोला, तो उन्होंने देखा कि ग्रिल टूटी हुई थी। कमरे में रखी अलमारी और पेटी का सामान बिखरा पड़ा था। चोर ग्रिल को तोड़कर अंदर घुसे थे और पेटी व अलमारी को खोलकर सारा सामान तलाश किया। इस दौरान पेटी में रखे दो अटैची उठाकर ले गए और 10 तोले सोने के आभूषण और 20 हजार की नकदी चुरा ली। अटैची सोमवार को ईंट के भट्ठे के पास पड़े हुए मिले।
विज्ञापन

इसकी सूचना पंचायत प्रधान शिव धीमान को दी गई। शिव धीमान ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है। इस संदर्भ में एएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed