फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   10 grams of chitta recovered from a youth at Jahu bus stand

Kangra News: जाहू बस अड्डे पर युवक से 10 ग्राम चिट्टा बरामद

Wed, 20 May 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 20 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
10 grams of chitta recovered from a youth at Jahu bus stand
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज की टीम ने जाहू बस अड्डे पर एक युवक को 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सीटीयू बस में एक युवक चिट्टे की खेप लेकर आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने जाहू बस अड्डे पर निगरानी बढ़ा दी। इस दाैरान बस से उतरते ही शक के आधार पर एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान विनय कुमार उर्फ अब्बू निवासी चोलथरा, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह चंडीगढ़ से बस में सवार होकर आया था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस संंबंध में एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि चिट्टा सप्लायरों पर पुलिस की नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed