फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra Valley Carnival will be celebrated every year in Dharamshala government approval

Kangra Valley Carnival: धर्मशाला में हर साल मनेगा उत्सव, कांगड़ा कार्निवल को सरकारी मुहर; इस दिन होगा आगाज

Tue, 16 Dec 2025 09:35 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 16 Dec 2025 09:35 PM IST
सार

Kangra Valley Carnival 2025: कांगड़ा वैली कार्निवल को हिमाचल सरकार ने आधिकारिक रूप से सरकारी दर्जा दे दिया है। अब यह उत्सव हर साल एक निश्चित तिथि यानी 24 से 31 दिसंबर तक पुलिस मैदान धर्मशाला में होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Kangra Valley Carnival will be celebrated every year in Dharamshala government approval
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांगड़ा जिले में पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने के लिए प्रदेश सरकार ने कांगड़ा वैली कार्निवल को आधिकारिक रूप से सरकारी दर्जा दे दिया है। मंगलवार को सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। अब यह उत्सव हर साल एक निश्चित तिथि यानी 24 से 31 दिसंबर तक पुलिस मैदान धर्मशाला में होगा। इस बार 24 दिसंबर से उत्सव का आगाज होगा।

विज्ञापन

पहले इस कार्निवल का आयोजन जिला प्रशासन अपने स्तर पर करता था, जिससे अक्सर बजट की किल्लत रहती थी। आयोजन की तारीखें भी (सितंबर से नवंबर के बीच) बदलती रहती थीं। सरकारी दर्जा मिलने से अब आयोजन के लिए बजट की कोई कमी नहीं होगी। यह कार्निवल अब प्रदेश सरकार के वार्षिक कैलेंडर का स्थायी हिस्सा बन गया है। कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में यह एक मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि सरकारी अधिसूचना जारी हो चुकी है। चूंकि आयोजन 24 से 31 दिसंबर तक होगा, इसलिए क्रिसमस और नववर्ष पर आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक बड़ा आकर्षण होगा। इससे स्थानीय पर्यटन कारोबार और व्यापार को बड़ा बूस्ट मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

एडीएम संभाल रही हैं कमान
कार्निवल के आयोजन की जिम्मेदारी उपायुक्त ने एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा को सौंपी है। पिछले एक महीने से तैयारियां जोरों पर हैं। एडीएम ही मेले की भव्यता से लेकर सांस्कृतिक संध्याओं में कलाकारों के चयन तक का पूरा जिम्मा संभाल रही हैं। एडीएम शिल्पी बेक्टा ने अधिसूचना जारी होने पर खुशी जताते हुए इसे पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बताया है।

हॉट एयर बैलून और ड्रोन शो का रोमांच
इस बार कांगड़ा कार्निवल पर्यटकों के लिए बेहद खास होने वाला है। जिला पर्यटन विभाग और प्रशासन हॉट एयर बैलून की सवारी शुरू करने की योजना पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं, ताकि पर्यटक आसमान से धौलाधार की वादियों का दीदार कर सकें। कार्निवल में ड्रोन शो, फैशन शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मैराथन और खेल जैसी गतिविधियां होंगी। इसके साथ ही स्थानीय कला को बढ़ावा देने के लिए मिलेट फेस्टिवल और क्राफ्ट बाजार भी सजेगा। जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि कांगड़ा वैली कार्निवल के दौरान हॉट एयर बैलून के संचालन को लेकर प्रपोजल तैयार की गई है। इसकी संभावनाओं पर कमेटी कार्य कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed