फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नगरोटा बगवां में पहुंची भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा

नगरोटा बगवां में पहुंची भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा

Sat, 24 Jun 2017 11:36 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां में पहुंची भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। लोक सभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने कहा है कि देश में गरीबी और भुखमरी के लिए जिम्मेदार और भ्रष्टाचार के मामले में पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने वाली कांग्रेस को अब वोट देने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस ने देश को धोखा दिया है। अब कांग्रेस से छुटकारा चाहिए। केंद्र में भाजपा की सरकार का आना भारत का सबसे बड़ा परिवर्तन है। अब प्रदेश में भी सत्ता परिवर्तन समय की मांग है।
विज्ञापन

नगरोटा बगवां में शनिवार को भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा में बतौर मुख्य वक्ता जनसभा को संबोधित करते हुए शांता ने कहा कि पूरा भारत बदल रहा है। 13 राज्यों में भाजपा की सरकार है। हिमाचल को पांच वर्ष पूर्व की गई गलती को सुधारने का मौका है। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जिसका मुखिया अदालतों के चक्कर काट रहा है। इससे पूर्व प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं संसदीय क्षेत्र के रथयात्रा प्रभारी कृपाल परमार ने प्रदेश सरकार पर बेरोजगारों को ठगने का आरोप लगाया। मंडल भाजपा अध्यक्ष डॉ. नरेश विरमानी और प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य अरुण मेहरा ने भी जनसभा को संबोधित किया। इससे पूर्व चंगर क्षेत्र के बालुगलोआ, बड़ोह, सरोत्री, समलोटी से होती हुई रथयात्रा नगरोटा बगवां पहुंची। यहां पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने दोपहिया वाहनों के एक बड़े काफिले के रूप में अगवानी करते हुए सभा स्थल तक पहुंचाया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विपिन परमार, जिला भाजपा अध्यक्ष संजय चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु मिश्रा, राकेश शर्मा, पूर्व विधायक रामचंद भाटिया, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष उत्तम चौधरी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला सैणी, चंद्रभूषण नाग, अमित शर्मा, एडवोकेट कमल शर्मा, कुलदीप शर्मा और बलराम पूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
परमार ने बाली के भाजपा में जाने की अटकलों पर लगाया विराम
भाजपा प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार ने परिवहन मंत्री जीएस बाली के भाजपा में जाने की कई दिन से लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगा दिया। मंच पर उपस्थित पार्टी नेताओं से मुखातिब होते हुए कहा कि परिवर्तन की इस लहर में नगरोटा बगवां भी अछूता नहीं रहेगा। अगले विस चुनाव में भाजपा का ही सुग्रीव बाली को चित करेगा। हलके में विकास की बातें तो अक्सर सुनने को मिलती हैं, लेकिन उन्हें यहां के असली विकास की तस्वीर उस समय देखने को मिली, जब चंगर क्षेत्र में रथयात्रा का सामना सड़कों के बजाय बड़े बड़े गड्ढों से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed