फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बीडीओ दफ्तर में छापामारी 22 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

बीडीओ दफ्तर में छापामारी 22 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Sat, 24 Jun 2017 11:36 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
बीडीओ दफ्तर में छापामारी 22 कर्मचारी मिले गैरहाजिर
कांगड़ा। बीडीओ कार्यालय कांगड़ा में शनिवार को एसडीएम के औचक निरीक्षण से खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान वहां महज 2 कंप्यूटर ऑपरेटर और एक चपड़ासी के अलावा सभी कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। कार्यालय के रजिस्टर में भी त्रुटियां मिलीं।
विज्ञापन

एसडीएम ने इस मसले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सभी गैरहाजिर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। एक सप्ताह तक उन्हें जवाब देने के लिए कहा गया है। जवाब संतोषजनक न हुआ तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। इन दिनों कांगड़ा के बीडीओ का पद रिक्त चल रहा है। नगरोटा बगवां बीडीओ इस कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे हैं। शनिवार को एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने बीडीओ कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। कार्यालय परिसर में गाड़ी से उतरते ही एसडीएम सीधे कार्यालय चले गए। मौके पर महज चपड़ासी और 2 कंप्यूटर ऑपरेटर थे। एसडीएम जैसे-जैसे विभाग के कमरों में जाते गए वहां कुर्सियां खाली मिलती गईं। कुछ देर के लिए एसडीएम भी हैरान रह गए कि आखिर माजरा क्या है? बाद में मौके पर तैनात चपड़ासी से अन्य कर्मचारियों के बारे में पूछा गया। अंतत: छानबीन में पाया गया कि बीडीओ कार्यालय में तैनात करीब 22 कर्मचारी गैर हाजिर हैं। कार्यालय में रखे रजिस्टर में भी त्रुटियां मिलीं। एसडीएम ने सभी गैरहाजिर कर्मचारियों को स्पष्टीकरण के लिए एक सप्ताह का समय दे दिया है।
विज्ञापन

बाक्स
कर्मचारियों की गैरहाजिरी चिंता का विषय : एसडीएम
एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर गैरजाहिर कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने हैरानी जताई कि ड्यूटी के दौरान इतनी तादाद में कर्मचारियों का गैरहाजिर होना चिंता का विषय है। लोग अपने काम करवाने किसके पास आएंगे। एसडीएम ने कहा कि कांगड़ा उपमंडल के सभी विभागों का इसी तरह औचक निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed