फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   रिजल्ट खराब आने पर छात्रा फंदे पर झूली

रिजल्ट खराब आने पर छात्रा फंदे पर झूली

Sat, 24 Jun 2017 11:36 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
रिजल्ट खराब आने पर छात्रा फंदे पर झूली
कांगड़ा। रिजल्ट खराब आने पर कांगड़ा के साथ लगते खोली गांव में बीएससी की छात्रा ने दुप्पटे से फंदा लगाकर जान दे दी। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 20 वर्षीय युवती नगरोटा बगवां कॉलेज में बीएससी पांचवें सत्र में पढ़ रही थी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पूछताछ के बाद पुलिस को जानकारी मिली है कि लड़की बीएससी पांचवें सत्र की पढ़ाई कर रही थी। उसका हाल ही में दूसरे सत्र का रिजल्ट आया था। पूछताछ में बताया गया कि उसका रिजल्ट खराब आने की वजह से वह कुछ दिन से तनाव में थी। लड़की के माता-पिता खेतों में काम करने गए हुए थे। छोटा भाई नीचे के कमरे में था। लड़की ऊपर के कमरे में गई और पंखे से फंदा लगाकर लटक गई। काफी देर बाद भी जब वह नीचे नहीं आई तो उसके परिजन ऊपर गए तो देखा कि लड़की फंदे पर झूली हुई थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed