फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   जनता ने नकारी भाजपा की रथ यात्रा : पठानिया

जनता ने नकारी भाजपा की रथ यात्रा : पठानिया

Thu, 22 Jun 2017 12:44 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
जनता ने नकारी भाजपा की रथ यात्रा : पठानिया
फतेहपुर (कांगड़ा)। फतेहपुर कांग्रेस की बैठक बुधवार को ब्लॉक अध्यक्ष रमेश राणा की
विज्ञापन

अध्यक्षता में हुई। इसमें स्थानीय विधायक एवं ऊर्जा एवं कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया भी उपस्थित रहे। बैठक का मकसद क्षेत्र के विकास पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा और आगामी विस चुनाव के लिए रणनीति बनाना रहा। सुजान सिंह ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए जितनी मर्जी रथयात्रा निकाल ले, लेकिन जनता अब बहकावे में नहीं आने वाली है। अब चुनावी बेला में दिल्ली से दिग्गजों को बुलाकर भाजपा की ओर से प्रदेश की जनता को गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है। सत्ता का सपना देखने वाली भाजपा की परिवर्तन रथ और मशाल यात्रा को लोगों ने तवज्जो न देकर भाजपा को आईना दिखाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि खटियाड़ से राजा का तालाब तक निकली गई भाजपा की मशाल यात्रा में जनता शामिल नहीं हुई। नगण्य रही भीड़ से भाजपाइयों को स्पष्ट संकेत लोगों ने दे दिया है कि अब जुमलेबाजी नहीं चलने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने फतेहपुर हलके के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। ब्लॉक अध्यक्ष रमेश राणा ने कहा कि फतेहपुर भाजपा आए दिन षड्यंत्र की राजनीति कर अपना उल्लू साध रही है। इस अवसर पर ब्लाक समिति अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, यूथ अध्यक्ष विवेक पधेडिया, उपाध्यक्ष जरनैल सिंह, मार्केट बोर्ड के चेयरमैन राजिंद्र पठानिया, मदन मनकोटिया, लुठियाल पंचायत प्रधान जगरूप सिंह, खडियाड़ से जयपाल, पोलियां से कुलविंदर, जय चंद, अनिल पप्पू और सुदेश कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed