फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   धर्मशाला में होम स्टे योजना को मिलेगी संजीवनी

धर्मशाला में होम स्टे योजना को मिलेगी संजीवनी

Mon, 26 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला में होम स्टे योजना को मिलेगी संजीवनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। धर्मशाला विस क्षेत्र के सभी गांवों मेें लोगों को रोजगार देने और उनकी आय बढ़ाने के लिए होम स्टे योजना को बढ़ावा दिया जाएगा। इस योजना के लिए सभी पंचायतों में पंजीकरण सेवा शीघ्र आरंभ की जाएगी।
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के समीप पंचायत रक्कड़ में साढ़े 6 लाख रुपये से निर्मित पंचायत भवन के लोकार्पण के बाद जनसभा में यह बात कही।
सुधीर शर्मा ने कहा कि पर्यटकों के गांवों में ठहरने से ईको पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे ग्रामीणों की आय बढ़ेगी। धर्मशाला में चलाए रूबरू कार्यक्रम को सहकारी स्वरूप दिया जाएगा। महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की मार्केटिंग और बिक्री के लिए सुनियोजित नीति अपनाई जाएगी। रूबरू ब्रांड के उत्पाद ऑनलाइन शॉपिंग की प्रमुख साइटों पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री ने रूबरू कार्यक्रम के तहत तीन-तीन माह का सिलाई-कढ़ाई कोर्स पूरा कर चुकी महिलाओं को प्रमाणपत्र बांटे और सिलाई मशीनें प्रदान कीं। कहा कि रक्कड़ में विकास भवन के निर्माण पर 13 लाख रुपये खर्च होंगे। मंत्री ने दादियां की लाड़ सड़क सहित अन्य संपर्क सड़कों के लिए समुचित धनराशि देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शहरी विकास मंत्री ने रक्कड़ में मध्य हिमालय जलागम विकास परियोजना के तहत 31 लाख रुपये से निर्मित सामुदायिक भवन एवं वन कुटीर का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उपमहापौर देवेंद्र जग्गी, बीडीसी अध्यक्ष रविंद्र कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश धीमान, शहरी कांग्रेस महासचिव शकुन मनकोटिया, जिप सदस्य विनीत धीमान, पंचायत रक्कड़ की प्रधान कस्तूरबा शर्मा, उपप्रधान राजीव शर्मा, एमसी पार्षद शुभम सूद, बबीता शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed