{"_id":"594c07394f1c1bbc548b462a","slug":"171498154809-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर 19 में सुनहेत को बेस्ट स्कूल की ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर 19 में सुनहेत को बेस्ट स्कूल की ट्राफी
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढलियारा(कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढलियारा में अंडर-19 देहरा जोन टूर्नामेंट का वीरवार को समापन हो गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत ढलियारा के प्रधान जरनैल सिंह राणा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रघुबीर सिंह ने की। विजेता टीमों में खो-खो में सीसे स्कूल भटोली फकोरिया और सीसे स्कूल बिलासपुर उपविजेता रहे। वहीं, बैडमिंटन में सीसे स्कूल पाइसा विजेता और डीपीएस खवली उपविजेता रहे। वॉॅलीबाल में स्थानीय स्कूल ढलियारा विजेता और सीसे स्कूल चनौर उपविजेता रहे। कुश्ती में 42 किलो श्रेणी में देहरा स्कूल के अक्षय विजेता और उपविजेता सुनहेत गौरव, 46 किलो श्रेणी में सुनहेत स्कूल के हर्ष विजेता, उपविजेता मूहल स्कूल के अक्षित, 50 किलो श्रेणी में सुनीत स्कूल के अभिषेक विजेता और ढलियारा के रोहित उपविजेता, 55 किलो श्रेणी में सुनहेत के आयुष विजेता और बिलासपुर स्कूल के साहिल उपविजेता, 60 किलो भार वर्ग की श्रेणी में सकरी स्कूल के गुरुदीप विजेता और सुनहेत के राहुल राणा उपविजेता, 66 किलो के श्रेणी में ढलियारा स्कूल के आकाश पटियाल विजेता और सुनहेत के निशान उपविजेता, 74 किलो श्रेणी में बिलासपुर के अमन विजेता और सुनहेत के अभिषेक उपविजेता, 84 किलो श्रेणी में सुनहेत के निखिल विजेता और मूहल स्कूल के अभिषेक उपविजेता। वहीं, सुनहेत स्कूल को बेस्ट स्कूल ट्रॉफी दी गई और ढलियारा स्कूल को रनर की ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन