फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   भ्रष्ट सीएम से हिमाचल की किरकिरी : धूमल

भ्रष्ट सीएम से हिमाचल की किरकिरी : धूमल

Mon, 26 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
भ्रष्ट सीएम से हिमाचल की किरकिरी : धूमल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांगड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भ्रष्ट मुख्यमंत्री के कारण देशभर में हिमाचलवासियों की किरकिरी हो रही है। भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा के दौरान अब्दुल्लापुर में सोमवार को आयोजित जनसभा में धूमल ने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के लिए पैसा दे रही है। लेकिन, प्रदेश सरकार डीपीआर ही नहीं बना पा रही है। इसके कारण प्रदेश विकास में पिछड़ रहा है। सरकार कांगड़ा की जनता के साथ भेदभाव कर रही है। भाजपा के समय की बड़ी परियोजनाओं को कांग्रेस सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चारों संसदीय क्षेत्रों का दौरा करने के बाद 63 एनएच, 6 ओवर ब्रिज व 4 फोरलेन देने की घोषणा की। लेकिन, प्रदेश सरकार ने डीपीआर ही तैयार नहीं की। इस पर केंद्रीय मंत्री ने आउटसोर्स से डीपीआर तैयार करवाने को कहा। साथ ही 238 करोड़ का बजट प्रदेश की डीपीआर के लिए अलग से रख दिया। इसके बावजूद प्रदेश सरकार डीपीआर तैयार नहीं करवा पा रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रमेश बराड़, यात्रा प्रभारी कृपाल परमार, प्रदेश महामंत्री विपिन परमार, पूर्व परिवहन मंत्री किशन कपूर, जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष उत्तम चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हिमांशु मिश्रा, सह मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, कुलभाष चौधरी, देवी लाल, महेशी, हिंदवीर कोहली, रमेश अटवाल, नीतू दामिर, सुशीला सैणी, भाजयुमो अध्यक्ष कुलदीप चौधरी व पवना चौधरी मौजूद रहे। कांगड़ा चौक व रानीताल में भी परिवर्तन रथ यात्रा का स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed