{"_id":"594c073f4f1c1ba6448b471b","slug":"141498154815-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसूर में इमारत गिरने के मामले की मैजिस्ट्रेट जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसूर में इमारत गिरने के मामले की मैजिस्ट्रेट जांच शुरू
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर (कांगड़ा)। जिलाधीश कांगड़ा के आदेशानुसार स्थानीय प्रशासन ने व्यापारिक कस्बा जसूर में एक तीन मंजिला दुकान के गिरने की मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी है। इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच के लिए एसडीएम नूरपुर आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित की गई है। इसमें डीएसपी नूरपुर मेघनाथ चौहान, तहसीलदार नूरपुर मनफूल सिंह, खनन अधिकारी नीरज कांत, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता इंद्र सिंह उत्तम शामिल हैं, जो जल्द ही इस हादसे की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
इस संबंध में एसडीएम नूरपुर ने वीरवार को अपने कार्यालय में कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की और इस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के बारे में चर्चा की। यह जांच कमेटी इमारत गिरने के कारणों की जांच करेगी। विदित रहे कि नूरपुर उपमंडल के प्रमुख व्यावसायिक कस्बे जसूर में 16 जून को एक तीन मंजिला दुकान अचानक जमींदोज हो गई थी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई थी, जबकि दो लोग मलबे में दबने से घायल हो गए थे। इसके चलते जिलाधीश कांगड़ा सीपी वर्मा ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे और जांच का जिम्मा एसडीएम नूरपुर को सौंपा गया है। इस बारे में एसडीएम नूरपुर आविद हुसैन सादिक ने बताया कि इस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी है इसके लिए एक जांच कमेटी का गठन किया है जो इस इमारत के गिरने के कारणों की जांच करेगी और जल्द ही इस हादसे की जांच कर इसकी रिपोर्ट जिलाधीश को सौंपी जाएगी।